लवलीना बोरगोहेन ने असम के मुक्केबाजों को प्रेरित किया है देव बरुआ

लवलीना बोरगोहेन ने असम के मुक्केबाजों को प्रेरित किया है देव बरुआ
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वालीं लवलीना बोरगोहेन ने अपना मेडल असम के बाढ़ प्रभावित लोगों को समर्पित किया है। सीडब्ल्यूजी में लवलीना की इस कामयाबी के बाद उनके गृह जिले में खुशी का माहौल है। असम बॉक्सिंग एसोसिएशन के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी देव बरुआ ने लवलीना की इस उपलब्धि पर खुशी और गर्व जाहिर किया है।

गोलाघाट, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वालीं लवलीना बोरगोहेन ने अपना मेडल असम के बाढ़ प्रभावित लोगों को समर्पित किया है। सीडब्ल्यूजी में लवलीना की इस कामयाबी के बाद उनके गृह जिले में खुशी का माहौल है। असम बॉक्सिंग एसोसिएशन के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी देव बरुआ ने लवलीना की इस उपलब्धि पर खुशी और गर्व जाहिर किया है।

असम राज्य के गोलाघाट जिले के बारो मुखिया गांव की रहने वालीं लवलीना कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने के बाद, मैरी कॉम और विजेंदर सिंह के बाद हर बड़े टूर्नामेंट में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय बॉक्सर बन गईं। लवलीना एशियन गेम्स में सिल्वर और टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में 69 किग्रा और 75 किग्रा वेट कैटेगरी में सफलता हासिल करते हुए एक गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं।

देव बरुआ ने 'आईएएनएस' से कहा, "फाइनल में असम की बेटी लवलीना बोरगोहेन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जिसके लिए मैं असम बॉक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से उन्हें बधाई देते हैं। लवलीना ने अपना मेडल बाढ़ पीढ़ित लोगों को समर्पित किया है। डेरगांव में ही लवलीना ने अपनी डेब्यू बाउट लड़ी थी। उन्होंने ओलंपिक मेडल जीतने के बाद यहां के अन्य मुक्केबाजों को प्रेरित किया। वह जब भी मुझसे मिलती हैं, तो यहां के बॉक्सर्स के बारे में पूछती हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई।"

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को सिल्वर मेडल जिताने के बाद लवलीना ने अपना मेडल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया था। उन्होंने लोगों को तकलीफ में देखकर दुख जताते हुए कहा, "अभी असम में हालात बहुत मुश्किल हैं। अपने लोगों को इस हालत में देखकर बहुत बुरा लगता है। बाढ़ का असर पानी उतरने के बाद भी खत्म नहीं होता, और अभी तो यह खत्म भी नहीं हुआ है। मैं अपना सिल्वर मेडल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित करना चाहती हूं। मुझे इस बात का भी बहुत अफसोस है कि इस मुश्किल समय में मैं असम में नहीं थी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Aug 2026 11:12 PM IST

Tags

Next Story