लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए
पंजाब की लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया।

लुधियाना, 10 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब की लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया।

लुधियाना पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया गया कि पुलिस ने एक ही दिन में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 50 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का निपटारा करते हुए भारी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान 11 किलोग्राम हेरोइन, 212 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 91 किलोग्राम गांजा और करीब 2 लाख नशीली गोलियों को नष्ट किया गया।

पुलिस ने बताया कि साल 2026 में अब तक एनडीपीएस मामलों में जब्त नशीले पदार्थों के निपटारे के कुल 532 मामले पूरे किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इससे पहले, अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी एक सीमा पार बैठे तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे।

जांच के अनुसार, आरोपी अलग-अलग जगहों से हेरोइन की खेप इकट्ठा करते थे और उसे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी हुई है।

इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है, ताकि तस्करी से जुड़े सभी संपर्कों और सहयोगियों तक पहुंचा जा सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 July 2026 12:12 PM IST

Tags

Next Story