मां नरगिस को याद कर भावुक हुईं प्रिया दत्त, बोलीं- 45 साल बाद भी उनका प्यार मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत है

मां नरगिस को याद कर भावुक हुईं प्रिया दत्त, बोलीं- 45 साल बाद भी उनका प्यार मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत है
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने अपनी मां और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर कर मां नरगिस को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया।

मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने अपनी मां और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर कर मां नरगिस को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया।

प्रिया दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर मां नरगिस को याद करते हुए एक खास पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने अपनी मां से जुड़ी भावनाओं को बेहद सादगी से व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ''मेरी मां ने मुझे जिंदगी के सबसे जरूरी मूल्य सिखाए। उन्होंने मुझे दूसरों के प्रति दया रखना, मुश्किल समय में हिम्मत रखना और बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद करना सिखाया। ये बातें सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि मेरी मां ने इन्हें अपनी जिंदगी में भी अपनाया था और वही सीख उन्होंने अपने बच्चों को दी।''

प्रिया दत्त ने अपने पोस्ट में कहा, "मां ने हमें सिखाया कि इंसान को हमेशा दिल से फैसले लेने चाहिए और सम्मान के साथ जिंदगी जीनी चाहिए। वह मेरे लिए जिंदगी की राह दिखाने वाली रोशनी थी। आज वह इस दुनिया से भले ही बहुत पहले चली गई हों, लेकिन उनका प्यार और उनकी सीख आज भी हर कदम पर मेरा साथ देती है।"

अपने पोस्ट में प्रिया दत्त ने भावुक होते हुए कहा, ''मां को इस दुनिया से गए 45 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी मुझे ऐसा महसूस होता है कि उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मेरे आसपास मौजूद है। वह मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है, उनकी यादें आज भी मुझे मजबूत बनने की ताकत देती हैं।''

अगर नरगिस के जीवन की बात करें तो वह हिंदी सिनेमा की सबसे सम्मानित अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया, लेकिन 'मदर इंडिया' में निभाया गया उनका किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इसी फिल्म के दौरान उनकी नजदीकियां अभिनेता सुनील दत्त से बढ़ीं और बाद में दोनों ने साल 1958 में शादी कर ली। उनके तीन बच्चे हुए, जिनमें संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त शामिल हैं।

नरगिस का निधन साल 1981 में पैंक्रियाज कैंसर की वजह से हो गया था। उनका निधन उनके बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' के रिलीज होने से सिर्फ तीन दिन पहले हुआ था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 May 2026 1:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story