मध्य प्रदेश देवास में सुपर मार्केट की दुकान में लगी आग, करीब 15 लाख रुपए का नुकसान

मध्य प्रदेश देवास में सुपर मार्केट की दुकान में लगी आग, करीब 15 लाख रुपए का नुकसान
मध्य प्रदेश के देवास शहर के सुपर मार्केट स्थित कपड़े की एक दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे कपड़े जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकान संचालक के अनुसार आगजनी की घटना में करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

देवास, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास शहर के सुपर मार्केट स्थित कपड़े की एक दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे कपड़े जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकान संचालक के अनुसार आगजनी की घटना में करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सुपर मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में अचानक आग दिखाई दी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकान का शटर खुलवाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

दुकान संचालक ने बताया कि सुबह जब दुकान में आग लगने की जानकारी मिली और मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान में रखे अधिकांश कपड़े जल चुके थे। आगजनी में करीब 15 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि दुकान के आसपास पड़े कचरे के कारण आग लगी होगी, हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

फायर विभाग के कर्मचारी अनुभव चंदेल ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे हमें सुपर मार्केट में एक कपड़े की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में दुकान में रखा कपड़ा जलने से नुकसान हुआ है।

कर्मचारी अनुभव चंदेल ने बताया कि अभी आग लगने का सही कारण सामने नहीं आया है, लेकिन संभावना है कि दुकान के पीछे पड़े कचरे में आग लगने की वजह से दुकान भी चपेट में आई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story