मध्य प्रदेश को 9 अगस्त को मिलेगी चार नई हवाई उड़ानों की सौगात

मध्य प्रदेश को 9 अगस्त को मिलेगी चार नई हवाई उड़ानों की सौगात
मध्य प्रदेश के लिए हवाई सेवाओं के मामले में रविवार का दिन खास रहने वाला है। इसकी वजह भी है क्योंकि इस दिन राज्य में चार नई हवाई उड़ानों की शुरुआत हो रही है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी बताया गया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की चार नई सीधी हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।

भोपाल, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के लिए हवाई सेवाओं के मामले में रविवार का दिन खास रहने वाला है। इसकी वजह भी है क्योंकि इस दिन राज्य में चार नई हवाई उड़ानों की शुरुआत हो रही है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी बताया गया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की चार नई सीधी हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किन्जारापु राममोहन नायडू भी उपस्थित रहेंगे। बताया गया है कि जिन मार्गों पर यह सेवाएं शुरू होने वाली है उनमें भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता हवाई मार्ग शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को फ्लैग ऑफ करेंगे। इन नई सेवाओं के शुरू होने से प्रदेश की आंतरिक एवं अंतर्राज्यीय हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी। इन सेवाओं का संचालन अलायन्स एयर द्वारा किया जाएगा। इन सभी घरेलू हवाई मार्गों को मध्य प्रदेश नागरिक विमानन नीति के अंतर्गत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक राउंड ट्रिप पर राज्य शासन द्वारा 10 लाख रुपये तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग दी जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है। मध्य प्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न शहरों को देश के प्रमुख गंतव्यों से जोड़ने और नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

नीति के अंतर्गत अब तक आठ नए हवाई मार्ग स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से चार मार्गों पर हवाई सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं, जबकि चार नए मार्गों पर सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं। नीति के अंतर्गत पहले प्रारंभ किए गए मार्गों में रीवा-दिल्ली, रीवा-इंदौर, रीवा-रायपुर और इंदौर-अबूधाबी शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2026 10:27 PM IST

Tags

Next Story