मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की होगी निगरानी राजेंद्र शुक्ल

मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की होगी निगरानी राजेंद्र शुक्ल
मध्य प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी है और यही कारण है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अस्पतालों में चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

भोपाल, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी है और यही कारण है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अस्पतालों में चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में मंगलवार को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक निर्धारित समय पर उपस्थित रहें, इसे सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निगरानी व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से लागू की जाएं। चिकित्सकों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग में अन्य रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई।

उप मुख्यमंत्री ने आवश्यकतानुसार भर्ती प्रक्रिया को गति देने और मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सुखवीर सिंह, आयुक्त धनराजू एस उपस्थित रहे।

दरअसल, राज्य के कई इलाकों से इस तरह की शिकायतें आती रहती हैं कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा समय पर नहीं पहुंचते, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभी हाल ही में बालाघाट में बीमारी फैली और बच्चों की मौत हुई। इसी तरह के मामले सतना में भी सामने आए, जिसने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कमजोरी को सामने ला दिया। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के प्रयास कर रही है। उसी क्रम में चिकित्सकों पर निगरानी रखे जाने की तैयारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2026 5:03 PM IST

Tags

Next Story