मध्य प्रदेश में 1 लाख 15 हजार शिक्षकों के पद खाली उमंग सिंघार

मध्य प्रदेश में 1 लाख 15 हजार शिक्षकों के पद खाली उमंग सिंघार
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि राज्य में एक लाख 15 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।

भोपाल, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि राज्य में एक लाख 15 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मध्य प्रदेश में 2.89 लाख स्वीकृत पदों में से एक लाख 15,678 शिक्षक नहीं हैं। 1,895 स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी शिक्षक नहीं है। पांच हजार स्कूल जर्जर भवनों में चल रहे हैं। 3,400 स्कूलों में शौचालय नहीं हैं। 59 हजार स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि इन स्थितियों का नतीजा यह निकल रहा है कि पिछले 10 वर्षों में सरकारी स्कूलों से 22.03 लाख विद्यार्थी कम हो गए। यह सिर्फ़ शिक्षा व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य के साथ किया गया सबसे बड़ा अन्याय है।

नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि स्कूली शिक्षा के आज हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि हाई कोर्ट को सरकार से जवाब मांगना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों का भविष्य विज्ञापनों से नहीं, शिक्षकों की भर्ती, बेहतर स्कूलों और जवाबदेह सरकार से बनता है। भाजपा ने तीनों से मुंह मोड़ लिया है।

दरअसल, उच्च न्यायालय ने शिक्षकों की कमी सहित अन्य सुविधाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामला जनहित याचिका के जरिए हाई कोर्ट तक पहुंचा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 July 2026 1:12 PM IST

Tags

Next Story