मध्य प्रदेश में 2028 में बनेगी किसानों के बेटों की सरकार जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में 2028 में बनेगी किसानों के बेटों की सरकार जीतू पटवारी
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई की अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि राज्य की जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी है और वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में किसानों के बेटों की सरकार बनेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी मंगलवार को मंदसौर और नीमच के दौरे पर थे।

भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई की अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि राज्य की जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी है और वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में किसानों के बेटों की सरकार बनेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी मंगलवार को मंदसौर और नीमच के दौरे पर थे।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस मौके पर पटवारी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास अब कुछ ही समय शेष है। इसके बाद मध्य प्रदेश की जनता खुद अपनी सरकार चुनेगी। साल 2028 में मध्य प्रदेश में किसान के बेटों की सरकार बनेगी, जनता की सरकार बनेगी और पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।

पटवारी ने देश में बढ़ती आर्थिक असमानता, गिरती अर्थव्यवस्था, और लोकतांत्रिक संस्थाओं के पतन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के दमन के आगे कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता झुकेगा नहीं और साल 2028 में मध्य प्रदेश में किसान के बेटों की और कांग्रेस की जनहितैषी सरकार बनेगी।

पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश के जिलों में मंडल और ब्लॉक अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस संगठन को हर घर और जन-जन तक पहुंचाना है। हम अपनी मशीनरी को इस तरह ट्रेंड कर रहे हैं कि देश और प्रदेश को सबसे आगे रखकर हमारे कार्यकर्ता वैचारिक रूप से 'सोल्जर' (सैनिक) की तरह काम करें।

जीतू पटवारी ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाए गए सपनों की याद दिलाते हुए मौजूदा आर्थिक संकट पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन, 2 करोड़ रोजगार सालाना, 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और भारत को विश्व गुरु बनाने के वादे आज पूरी तरह खोखले साबित हो चुके हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Jun 2026 10:28 PM IST

Tags

Next Story