मध्य प्रदेश में बेटियों की आजीवन होती है पूजा सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश में बेटियों की आजीवन होती है पूजा सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश में मध्य प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां बेटियों की जन्म लेने से लेकर पूरे जीवन पूजा की जाती है। दमोह के हटा जिले में आयोजित नारी सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जहां बेटियां जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं, वह सिर्फ और सिर्फ अपना मध्य प्रदेश ही है। नारी सदैव पूजनीय है। हम अपने देश को भी जननी मानकर भारत माता की जय कहकर पूजते हैं।

दमोह, 11 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश में मध्य प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां बेटियों की जन्म लेने से लेकर पूरे जीवन पूजा की जाती है। दमोह के हटा जिले में आयोजित नारी सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जहां बेटियां जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं, वह सिर्फ और सिर्फ अपना मध्य प्रदेश ही है। नारी सदैव पूजनीय है। हम अपने देश को भी जननी मानकर भारत माता की जय कहकर पूजते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों और महिलाओं के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार की योजनाएं महिलाओं के जीवन में हर कदम पर पक्की सहेली बनकर उनके साथ खड़ी हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण प्रदेश के लिंगानुपात में व्यापक सुधार हुआ है। साथ ही बेटियों के प्रति समाज की सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है। लाड़ली बहनों की प्रगति और आशीर्वाद से ही प्रदेश में समृद्धि आ रही है।

मुख्यमंत्री यादव ने सिंगल क्लिक से दमोह जिले के लिए 405 करोड़ 58 लाख रुपए से अधिक की लागत के 13 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि विरासत से विकास के मूल मंत्र को अपनाते हुए प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। विगत वर्ष बुंदेलखंड क्षेत्र के वैश्विक पर्यटन स्थल खजुराहो में स्टेट कैबिनेट की मीटिंग कर सरकार ने 27 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हाल में ही सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हुआ है। उन्होंने सभी माताओं-बहनों से अपील करते हुए कहा कि अपनी 14 वर्ष से अधिक उम्र की बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं और दूसरे लोगों को भी ऐसा ही करने के लिए जागरूक करें।

मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इससे हमारी बेटियों का भविष्य आजीवन सुरक्षित रहेगा। एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाने वाली हटा की 8 बेटियों को मंच से प्रमाण पत्र भी सौंपे। मुख्यमंत्री ने पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 March 2026 11:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story