'नीतीश मॉडल' ने बिहार को भ्रष्टाचार और अपराध दिया राजद
पटना, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधा है। राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि 'नीतीश मॉडल' ने बिहार को भ्रष्टाचार और अपराध दिया है।
राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में जदयू काफी घबराहट और छटपटाहट में है। दोनों उपमुख्यमंत्री को बिहार में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बुलाया नहीं गया। जदयू को भाजपा ने कितना बेचैन कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि जदयू के नेता कहते हैं कि नीतीश कुमार के रास्ते पर सरकार चल रही है, जबकि सबको पता है कि भाजपा संघ के रास्ते पर चलती है। अपराध के मामले में नीतीश कुमार के राज में किस तरह की स्थिति थी, यह एनसीआरबी की रिपोर्ट से ही स्पष्ट रूप से प्रमाणित होता है।
उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि बिहार में 41,000 करोड़ रुपए बिहार के खजाने से खर्च करने वाली सरकार श्वेत पत्र जारी करें कि बिहार के खजाने की क्या स्थिति है, क्योंकि सरकार की नीतियों के कारण ही आज बिहार में जो भी जन्म लेता है, वह 27,000 रुपए का कर्जदार बन जाता है।
उन्होंने यह आरोप लगाया कि बिहार में क्राइम के नाम पर जातीय विभेद पैदा किया जा रहा है, यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। सरकार अपने कार्यों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है, क्योंकि बिहार में कार्य करने वाली सरकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश की राजनीति फिनिश करने वाले कौन लोग हैं, यह सभी लोगों को पता है। भाजपा के साथ राजनीति करके कमिटमेंट को कमजोर किया है और इसका दोषी अगर कोई है तो जनता दल यूनाइटेड है।
तेजस्वी यादव ने पहले ही कहा था कि 25 से 30 नीतीश कुमार नहीं रहेंगे। बिहार में जदयू विचारों के आधार पर फिनिश हो चुकी है, अब लड़ाई भाजपा और राजद के बीच है। राष्ट्रीय जनता दल का मानना है कि बिहार में समग्र रूप से पारदर्शिता के साथ अपराध और अपराधियों को समाप्त करने के लिए कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किस तरह से अपने को बचाने वाले सत्ता के संरक्षण में अपराधियों को बढ़ावा दे रहे हैं या उन्हें खुली छूट दे रखी है, यह दिख रहा है।
बिहार में जातीय दृष्टिकोण से अपराध और अपराधियों के मामले में प्रस्तुत किया जा रहा है, बिहार समृद्ध होगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 May 2026 8:26 PM IST












