मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, पश्चिमी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, पश्चिमी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
देश में मानसून ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ पिछले दिनों में कई राज्यों में मध्यम से तेज स्तर की बारिश रिकॉड की गई है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मौसम वैज्ञानिक एके सिंह ने बताया कि प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसके चलते अगले कुछ दिनों में झाबुआ और अलीराजपुर समेत पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

भोपाल, 4 जुलाई (आईएएनएस)। देश में मानसून ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ पिछले दिनों में कई राज्यों में मध्यम से तेज स्तर की बारिश रिकॉड की गई है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मौसम वैज्ञानिक एके सिंह ने बताया कि प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसके चलते अगले कुछ दिनों में झाबुआ और अलीराजपुर समेत पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

राज्य में मानसून अभी कितने दिनों तक एक्टिव रहेगा? इसके जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि मानसून का जो माह है, वह जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर तक होता है। ऐसे में अगर मानसून के एक्टिव रहने की बात है, तो यह सितंबर तक सक्रिय रहेगा। हालांकि जैसे अभी मानसून पूरी तरह से एक्टिव है, तो बीच-बीच में क्या होता है कि ये टोटल मानसून ट्रफ के पोजीशन पर डिपेंड करता है, तो हो सकता है कि कुछ दिन बाद मानसून ब्रेक ले सकता है और उसके बाद फिर से ये एक्टिव हो सकता है।

उन्होंने बताया कि हम जो मौसम संबंधित भविष्यवाणी देते हैं, वह अगले 5 दिनों का ही देते हैं कि कहां तेज बारिश होगी और कहां अत्यधिक तेज बारिश होगी। इसी के आधार पर हम लोगों को मौसम की जानकारी देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में मानसून अभी पूरी तरह से एक्टिव है, लेकिन बीच में ब्रेक लेगा तो इसकी सूचना हम देते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में मानसून अगले 5 दिनों तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी, तो कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। एके सिंह ने बताया कि मानसून के चार माह देश और समाज के लिए कठिन होते हैं। इसी बीच देश की इकोनॉमी डिसाइड होती है।

एके सिंह ने आगे बताया कि आमतौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 या 16 जून को आ जाता है, लेकिन इस वर्ष मानसून की एंट्री लेट से हुई है। एमपी में मानसून करीब 24 जून के आसपास आया है और पूरे राज्य को कवर करने में भी इसको समय लगा है।

उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि राज्य में मानसून अभी पूर्ण रूप से सक्रिय है। एमपी के किन जिलों में बारिश होने के आसार हैं, इसके बारे में उन्होंने बताया कि ये निरंतर बदलता रहेंगे। ऐसे कुछ निश्चित नहीं है कि किन जिलों में बारिश होगी और कहां नहीं।

उन्होंने बताया कि बारिश के लिहाज से झाबुआ और अलीराजपुर समेत पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, एमपी के उत्तरी हिस्से में बहुत ज्यादा बारिश होने के आसार नहीं है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 10:15 PM IST

Tags

Next Story