मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार बनाई गई मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में सोमवार को युवा कांग्रेस ने राज्य में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार बनाई गई मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में सोमवार को युवा कांग्रेस ने राज्य में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।

युवा कांग्रेस की राज्य इकाई ने राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को निरस्त किए जाने को द्वेषपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश के सभी जिलों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इसके साथ ही, जिला कलेक्टरों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर चुनाव आयुक्त और प्रदेश निर्वाचन अधिकारी की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उनकी भूमिका की ‘उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई।

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने सरकार और निर्वाचन आयोग को सीधे आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज देश का निर्वाचन आयोग स्वायत्त संवैधानिक संस्था न रहकर सरकार का एक ‘कठपुतली’ विभाग बनकर रह गया है। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन महज तकनीकी बहानों से निरस्त करना इस बात का सीधा प्रमाण है कि सरकार चुनाव से पहले ही डरी हुई है और विपक्ष को मैदान से बाहर करना चाहती है।

प्रदेश अध्यक्ष घनघोरिया ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी सरकार के एजेंट की तरह काम करना बंद करें। लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर चुकी है और इस दमनकारी नीति के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी।। युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि वे इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें और पक्षपाती अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच का आदेश दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Jun 2026 7:36 PM IST

Tags

Next Story