मध्य पूर्व संकट कतर में फंसे 'हय्या ए1 वीजा' वालों को आ रही दिक्कत, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
दोहा, 7 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व संकट के कारण हवाई सेवा पर अच्छा खासा असर पड़ा है। यूएई की एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने भी आंशिक हवाई सेवा जारी करने का ऐलान किया। इस बीच कतर में टूरिस्ट वीजा पर पहुंचे भारतीय नागरिकों की परेशानियों की शिकायत मिलने के बाद दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए नया लिंक साझा किया है।
कतर स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'जो भारतीय नागरिक अभी कतर से 28 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से टूरिस्ट/शॉर्ट टर्म विजिटर (हय्या ए1 वीजा वाले) के तौर पर कतर में फंसे हुए हैं, वे यहां दिए गए लिंक पर अपनी डिटेल्स भरें।'
इसमें लिखा है कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से, पिछला लिंक अब प्रयोग में नहीं है और दूसरे लिंक को फिर से चालू कर दिया गया है। अपील की है कि लोग अपडेट की हुई लिंक पर अपनी जानकारी दें। इसके साथ ये भी कहा है कि अगर डिटेल पहले साझा कर दिए हैं तो उसे दोहराने से बचें।
दूतावास लगातार भारतीय नागरिकों के संग संपर्क में है। पहले भी लिंक साझा की थी, लेकिन कई यूजर ने उसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। एक्स पर ही लिखा था कि लिंक खुल नहीं रहा है। कई ने लिखा था कि न यह फॉर्म खुल रहा है और न डाउनलोड हो रहा है। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर ये नई लिंक सुझाई गई है।
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का शनिवार को आठवां दिन है। इस दिन भी दोनों ओर से हवाई हमले जारी हैं। इस बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के एक बयान की चर्चा है। ये टिप्पणी स्टेट टीवी पर प्रसारित हुई। इसमें उन्होंने खाड़ी देशों से माफी मांगी और ये भी कहा कि वो अब उन पर हमले नहीं करेंगे तब तक उनकी जमीन का इस्तेमाल ईरान के लिए न किया जाए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 March 2026 5:44 PM IST












