मनोरंजन: 'प्रचंड अशोक' में विषकन्या के रूप में नजर आएंगी एक्‍ट्रेस मायरा मिश्रा

प्रचंड अशोक में विषकन्या के रूप में नजर आएंगी एक्‍ट्रेस मायरा मिश्रा
शो 'प्रचंड अशोक' में शामिल होने को लेकर एक्‍ट्रेस मायरा मिश्रा बेहद खुश हैं। उन्‍होंने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रेम कहानी का हिस्‍सा बनकर वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं। वह शो में कैमियो भूमिका निभाएंगी।

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। शो 'प्रचंड अशोक' में शामिल होने को लेकर एक्‍ट्रेस मायरा मिश्रा बेहद खुश हैं। उन्‍होंने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रेम कहानी का हिस्‍सा बनकर वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं। वह शो में कैमियो भूमिका निभाएंगी।

इस शो में मायरा एक विषकन्या के रूप में नजर आएंगी।

'एमटीवी स्प्लिट्सविला' और 'उड़ान' में दिखाई देने वाली एक्‍ट्रेस मायरा ने शो के बारे में कहा, "मैं एक ऐसे शो में शामिल होकर बेहद खुुुश हूं, जिसने अपने शानदार दृश्यों और सम्मोहक कहानी के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। मैं इस ऐतिहासिक प्रेम कहानी का हिस्सा बनकर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। मैं लंबे समय से ऐसी भूमिका का इंतजार कर रही थी।''

मायरा ने कहा, "हालांकि, विषकन्या के रूप में मेरी भूमिका छोटी है लेकिन यह जबरदस्‍त है। मैंं दर्शकों को अपनी भूमिका से शो में होने वाले उतार-चढ़ाव का अनुभव कराने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।"

सम्राट अशोक के रूप में अदनान खान और राजकुमारी कौरवकी के रूप में मल्लिका सिंह अभिनीत, यह शो एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी को दिखाता है।

वर्तमान कहानी में सम्राट अशोक और देवी की शादी की तैयारियों के बीच एक विषकन्या सम्राट अशोक को लुभाने और मारने का प्रयास करती है।

'प्रचंड अशोक' कलर्स पर प्रसारित होता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Feb 2024 5:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story