राष्ट्रीय: महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक राजेंद्र पाटनी के निधन पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक राजेंद्र पाटनी के निधन पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक
महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया, वह कारंजा (वाशिम) से पार्टी के विधायक थे। उनके निधन की खबर से महाराष्ट्र भाजपा के नेता शोक में नजर आ रहे हैं। राजेंद्र पाटनी के निधन पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और सीएम एकनाथ शिंदे ने शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पाटनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया, वह कारंजा (वाशिम) से पार्टी के विधायक थे। उनके निधन की खबर से महाराष्ट्र भाजपा के नेता शोक में नजर आ रहे हैं। राजेंद्र पाटनी के निधन पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और सीएम एकनाथ शिंदे ने शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पाटनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने राजेंद्र पाटनी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक राजेंद्र पाटनी के निधन की खबर से दुख हुआ। वह कई सामुदायिक सेवा के कामों में सबसे आगे रहते थे और लोगों के लिए एक सशक्त आवाज थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में भी सराहनीय भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखा कि वाशिम जिले के कारंजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया है। वह पश्चिम विदर्भ की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे थे। उनका आग्रह था कि सिंचाई की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। उनके निधन से वाशिम जिले ने एक कुशल नेता खो दिया है। प्रभु उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और पाटनी परिवार के सदस्यों को इस दुःख से उबरने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।

इसके साथ ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लिखा कि अत्यंत दुखद समाचार, विधानसभा में मेरे सहयोगी राजेंद्र पाटनी का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे। हम सभी को उम्मीद थी कि वे इस संकट से बाहर आ जायेंगे। लेकिन, आज उनका निधन हो गया। भाजपा ने ग्रामीण मुद्दों की जानकारी रखने वाला एक जन प्रतिनिधि खो दिया है। पश्चिम विदर्भ की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। उनका लगातार आग्रह था कि सिंचाई की समस्या का समाधान होना चाहिए। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुखद अवसर पर हम उनके परिवार का दुख साझा करते हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Feb 2024 12:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story