महाराष्ट्र मालेगांव के सरकारी दफ्तर में नमाज पढ़ने पर 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर

महाराष्ट्र मालेगांव के सरकारी दफ्तर में नमाज पढ़ने पर 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर
मालेगांव नगर निगम के बिजली विभाग कार्यालय में नमाज पढ़े जाने की घटना के बाद नासिक पुलिस ने एक्शन लिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

नासिक, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मालेगांव नगर निगम के बिजली विभाग कार्यालय में नमाज पढ़े जाने की घटना के बाद नासिक पुलिस ने एक्शन लिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बिजली विभाग कार्यालय में वायरमैन के पद पर तैनात महेंद्र रघुनाथ सावंत ने पुलिस में शिकायत दी कि कई लोगों ने कार्यालय में आकर यहां नमाज की और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। बिजली विभाग के कार्यालय में कई कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित थे और अपने कार्य में जुटे थे। उसी समय लुकमान और सलीम एक्का अपने 4-5 साथियों के साथ बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे।

शिकायत के अनुसार, लुकमान ने कर्मचारियों से कहा, "तुम्हारे साहब कहां गए? तुम गोदाम कीपर हो क्या? स्ट्रीट लाइट का हिसाब दो और अपना रजिस्टर दिखाओ।" वायरमैन महेंद्र ने जवाब में कहा कि जो लाइटें आई हैं, उन्हें विद्युत निरीक्षक जरूरत के हिसाब से वार्ड में लगाने के लिए ले गए हैं। महेंद्र ने उन लोगों से यह भी कहा कि विद्युत निरीक्षक ही बताएंगे कि लाइटें कहां लगेंगी। उस समय लुकमान अपने समर्थकों के साथ वहां से चला गया।

इसके बाद लगभग शाम 5 बजे लुकमान अपने साथियों के साथ दोबारा कार्यालय में आया और वहां नमाज पढ़ने की बात कही। शिकायत के अनुसार, कथित तौर पर लुकमान ने कहा कि 'हम सब बिजली विभाग के कार्यालय में ही नमाज पढ़ेंगे और स्ट्रीट लाइट लेकर ही जाएंगे।' ऐसा कहते हुए, उन्होंने विद्युत अधीक्षक के केबिन के अंदर रखी कुर्सियां फेंक दीं।

महेंद्र रघुनाथ सावंत ने आरोप लगाया कि उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, तभी उनमें से एक ने जोर से कुर्सी फेंकी जो उसके पैर में लगी। उन्होंने कुर्सी पर रखा सफेद कपड़ा जमीन पर डाल दिया और वहीं नमाज पढ़ने के लिए बैठने लगे। अन्य कर्मचारियों ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी की कोई बात नहीं सुनी गई। उनमें से एक व्यक्ति मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए धमकी देने लगा। धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।

महेंद्र रघुनाथ सावंत की शिकायत के बाद नासिक (ग्रामीण) पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Feb 2026 12:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story