महाराष्ट्र मोशी इलाके में मलबा हटाने का काम अभी भी जारी, एक पीड़ित के भाई ने लगाया लापरवाही का आरोप

महाराष्ट्र मोशी इलाके में मलबा हटाने का काम अभी भी जारी, एक पीड़ित के भाई ने लगाया लापरवाही का आरोप
पुणे के मोशी इलाके में 8 जुलाई को उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब एक तीन मंजिला इमारत गिर पड़ी। मलबे को हटाने का कार्य अभी भी जारी है। इस हादसे के बाद बचान अभियान को लेकर एक पीड़ित के भाई ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पुणे, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पुणे के मोशी इलाके में 8 जुलाई को उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब एक तीन मंजिला इमारत गिर पड़ी। मलबे को हटाने का कार्य अभी भी जारी है। इस हादसे के बाद बचान अभियान को लेकर एक पीड़ित के भाई ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

इमारत के अंदर फंसे एक पीड़ित के भाई ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां काम काफी धीरे चल रहा है। पहले 8 घंटे में प्रशासन की ओर से कोई काम नहीं किया गया, जिसकी वजह से ये लोग अंदर फंसे रह गए। इतने घंटे हो गए कि अब वे जीवित हैं या फिर नहीं, इसको लेकर भी संदेह बढ़ गया है। किसी भी अधिकारी की ओर से कुछ बताया नहीं जा रहा है। बीते तीन दिन से हम यहीं खड़े हैं।

तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना पर पिंपरी-चिंचवड़ म्युनिसिपल कमिश्नर विजय सूर्यवंशी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मेरे पीछे देखा जा सकता है कि बचाव कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। हम दो नई मशीनें लाए हैं, जो कंक्रीट के स्लैब, कॉलम और बीम को आसानी से तोड़ने में हमारी मदद कर रही हैं।" उन्होंने कहा कि 15 पोकलेन बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। ऊपरी वाली मंजिल के स्लैब को तोड़ने में कामयाबी मिली है। उसका मलबा हटाने का कार्य जारी है।

पिंपरी-चिंचवड़ म्युनिसिपल कमिश्नर ने आगे बताया कि जल्द ही नीचे वाले फ्लोर के स्लैब को तोड़ने का काम शुरू होगा, जिसके बाद फंसे लोगों तक हम पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ के मुताबिक यह काफी कठिन अभियान है। जिस तरह से इमारत गिरी है, उससे बचाव दल को अंदर जाने में काफी कठिनाई होती है। अंदर फंसे लोगों के परिजनों को मिलने पर हम लोगों को काफी दुख होता है। बचाव अभियान जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, रिश्तेदारों को काफी तकलीफ हो रही है।

म्युनिसिपल कमिश्नर ने कहा कि अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की हमारी प्राथमिकता है। उनके परिवार को लोगों का दर्द नहीं देखा जा रहा है। बचाव अभियान खत्म होने के बाद हमारी ओर से पूरे मामले की जांच की जाएगी। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी इन लोगों को निकालने पर पूरा फोकस है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2026 3:31 PM IST

Tags

Next Story