महाराष्ट्र वाशिम जिले के रिसोड में 9 किलो चंदन के साथ 3 चंदन चोर गिरफ्तार
वाशिम, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रिसोड में चंदन चोरी के दो मामलों का स्थानीय अपराध शाखा ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 किलो चंदन के 16 टुकड़े बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार चंदन चोरी की दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं। जांच के दौरान तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वाशिम जिले की स्थानीय अपराध शाखा को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रिसोड में हुई चंदन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के 16 छोटे-बड़े चंदन के टुकड़े बरामद किए गए हैं, जिनका वजन 9 किलो और कीमत 27,000 रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को फिर्यादी गजानन नागाप्पा मालेकर की शिकायत पर पुलिस स्टेशन रिसोड में अपराध क्रमांक 889/2026 और 934/2026 धारा 303(2) BNS के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे।
अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक निकेश खाटमोडे-पाटील ने स्थानीय अपराध शाखा को निर्देश दिए थे। तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिसोड से ही हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान खान, अजीज खान, शेख चंदन शेर, नूर मोहम्मद, और अब्दुल रहीम अब्दुल रज्जाक के रूप में हुई है। तीनों रिसोड के निवासी बताए गए हैं।
पूछताछ में तीनों ने दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।
पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल कर जब्त कर लिया है। मामले की आगे की जांच रिसोड पुलिस स्टेशन कर रही है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेश खाटमोडे-पाटील, अपर पुलिस अधीक्षक लता फड़, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रामकृष्ण पवार के मार्गदर्शन में और पुलिस निरीक्षक सुधाकर आढे के नेतृत्व में सपोनि योगेश धोत्रे, पोहेका गजानन झगरे, आशिष बिडवे, ज्ञानदेव मात्रे, पोअं अमोल इरतकर, दिपक घुगे और चालक सुनील तायडे की टीम ने की।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 Oct 2026 8:02 PM IST












