महिला आरक्षण बिल में दिव्यांग को भी शामिल किया जाना चाहिएः सुनीता धर

महिला आरक्षण बिल में दिव्यांग को भी शामिल किया जाना चाहिएः सुनीता धर
महिला आरक्षण विधेयक पर सामाजिक कार्यकर्ता संध्या धर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ास महिलाओं को एक सुनहरा अवसर मिलने वाला है। सुनीता धर को दिव्यांगजनों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए 2020 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

जम्मू, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक पर सामाजिक कार्यकर्ता संध्या धर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ास महिलाओं को एक सुनहरा अवसर मिलने वाला है। सुनीता धर को दिव्यांगजनों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए 2020 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

आईएएनएस से बातचीत में सुनीता धर ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करना चाहूंगी कि वे यह सुनिश्चित करें कि महिला आरक्षण विधेयक जल्द से जल्द पूरे देश में पूरी तरह से लागू किया जाए। साथ ही, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भी आरक्षण शामिल किया जाना चाहिए, ताकि संसद में हमारी आवाज का प्रतिनिधित्व कोई कर सके और हम भी अपनी चिंताओं को प्रभावी ढंग से उठा सकें।"

सुनीता धर ने कहा, आरक्षण विधेयक लागू होने के बाद लोकसभा, विधानसभा, नगर निगम सहित अन्य सदनों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इससे यह फायदा होगा कि महिलाओं की समस्याओं की बात होगी और समाधान होगा।

सुनीता धर ने एक सवाल के जवाब में कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी, क्योंकि यह एक राजनीतिक बयानबाजी होगी। हालांकि, मैं निश्चित रूप से यह कहना चाहूंगी कि जो कांग्रेस पार्टी हासिल नहीं कर सकी, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हासिल कर लिया है। सभी राजनीतिक दलों को इस विधेयक को समर्थन देना चाहिए। आने वाले समय में हम संसद में महिलाओं के सशक्तीकरण का एक नया रूप देखेंगे, जिसमें नारी शक्ति की भागीदारी अधिक होगी।"

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट को लेकर सुनीता ने कहा, "देश की वित्त मंत्री ने सभी की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय कार्य किया है। लेकिन वित्त मंत्री से हमारी यह अपेक्षा है कि भविष्य में दिव्यांगजनों के लिए और अधिक अवसर सृजित किए जाएंगे। मैं महिला आरक्षण विधेयक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करती हूं।

सुनीता धर ने बताया कि उन्हें नारी शक्ति सम्मान 2020 में मिला था, हालांकि उन्होंने यह पुरस्कार 2022 में लिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 1:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story