महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्णः सांसद शांभवी चौधरी

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्णः सांसद शांभवी चौधरी
कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला आरक्षण बिल को लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह बताने पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कड़ी आलोचना की है।

दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला आरक्षण बिल को लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह बताने पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कड़ी आलोचना की है।

शांभवी चौधरी ने आईएएनस से बातचीत में कहा, "लोकतंत्र के सबसे ऊंचे मंच पर दिया गया बयान कांग्रेस पार्टी के इरादों और नीतियों, दोनों को साफ तौर पर दिखाता है। अगर महिलाओं को आरक्षण दिया जाता है और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सीटें आरक्षित की जाती हैं तो इससे लोकतंत्र और मजबूत होगा। सदन में आधी आबादी की आवाज को ज्यादा असरदार तरीके से उठाया जा सकेगा। यह कहना कि इससे लोकतंत्र को नुकसान होगा, दुर्भाग्यपूर्ण है। सदन की ही एक महिला सदस्य की तरफ से ऐसी टिप्पणी आना निराशाजनक है और यह महिला सशक्तीकरण के मकसद का समर्थन नहीं करती है।"

शांभवी चौधरी ने आगे कहा, "सभी विपक्षी पार्टियां लगातार भ्रम फैलाकर, झूठे दावे करके और लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करके देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। कल गृह मंत्री ने सदन में साफ तौर पर विस्तार से प्रतिशत और आंकड़ों के साथ समझाया कि परिसीमन के बाद दक्षिणी राज्यों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने राज्यवार आंकड़े पेश किए और सारा डाटा सदन के सामने रखा, जिससे यह साबित होता है कि दक्षिणी राज्यों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।"

झारखंड के रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा, "कल मैं एक मीडिया चैनल पर पीएम मोदी का भाषण सुन रहा था। उन्होंने साफ-साफ कहा कि कांग्रेस सरकार इतने लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन वे महिला आरक्षण बिल नहीं लाए। साथ ही मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव जैसे नेताओं ने भी इसका विरोध किया। आज पीएम मोदी यह बिल लाए हैं। संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। कुछ पार्टियों को इससे दिक्कत हो रही है और हो सकता है कि वे अपनी सीटें खोने के डर से इसका विरोध कर रही हों।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2026 4:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story