महिला आरक्षण बिल पर सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी बोले, सही से लागू हो ताकि कमजोर वर्गों को लाभ मिले

महिला आरक्षण बिल पर सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी बोले, सही से लागू हो ताकि कमजोर वर्गों को लाभ मिले
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने महिला आरक्षण बिल पर समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए। महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद का तीन दिवसीय सत्र बुलाया गया है, जहां इस पर चर्चा होनी है।

ग्रेटर नोएडा, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने महिला आरक्षण बिल पर समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए। महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद का तीन दिवसीय सत्र बुलाया गया है, जहां इस पर चर्चा होनी है।

ग्रेटर नोएडा में आईएएनएस से बातचीत में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण बिल लेकर आई है, लेकिन दिल से वह महिला आरक्षण लागू करना नहीं चाहती। भारतीय जनता पार्टी मनुस्मृति के आधार पर चलना और हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है। मनुस्मृति में महिलाओं को बराबर का दर्जा देने की बात कहीं नहीं लिखी है, उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक माना गया है। महिलाएं पुरुष की गुलाम रहें, ऐसी मनुस्मृति की सोच है।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद का स्पेशल सेशन बुलाया गया है। मैं एक चीज पूछना चाहता हूं कि इसमें देरी क्यों, अभी क्यों नहीं लागू कर देते? इसे तुरंत लागू करना चाहिए। महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से कोटा होना चाहिए, ताकि उनके साथ भेदभाव न हो। ओबीसी के साथ अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए भी कोटा होना चाहिए।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि आखिर में हम बस इतना कहना चाहते हैं कि हां हम इस बिल का स्वागत करते हैं, लेकिन इसे ठीक से लागू किया जाना चाहिए ताकि कमजोर वर्गों को इसका फायदा मिल सके।

अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने गए सीआरपीएफ जवानों के बारे में पूछे गए सवाल पर सपा प्रवक्ता ने कहा कि मैं इसे कहीं से भी गलत नहीं मानता हूं और इसे मुद्दा भी नहीं बनाया जाना चाहिए। हर व्यक्ति की अपनी आस्था होती है। नौकरी अपनी जगह है, वे ऑन ड्यूटी पर नहीं थे। जवानों ने राम मंदिर के दर्शन किए। जब जवान ड्यूटी पर हों, तब धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। जवानों ने राम मंदिर के दर्शन किए, मुझे नहीं लगता है कि इसमें ऐतराज करने जैसा कुछ भी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2026 5:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story