महिला आरक्षण बिल का विरोध करने की वजह से चुनाव हार रहे विपक्षी दलः योगेंद्र चंदोलिया
दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया और धर्मबीर सिंह ने महिला प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमलों, विपक्षी दलों पर शासन और वित्तीय कुप्रबंधन को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्षी दलों से महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने की अपील की थी। इसके बावजूद राहुल गांधी, अखिलेश यादव और टीएमसी समेत विपक्षी दल के नेताओं ने बिल का विरोध किया। इसका पहला सबक पश्चिम बंगाल में मिला, महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी ममता बनर्जी को भाजपा ने बड़े अंतर से हराया है। ममता के हार का सबसे बड़ा कारण महिला बिल का विरोध ही है।"
उन्होंने आगे कहा, "हिमाचल प्रदेश चुनाव में वहां के मुख्यमंत्री ने कई वादे किए। उन्होंने इतने वादे किए और लोगों को लालच दिया। ठीक है, वहां सरकार बन गई, लेकिन आज वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं। राहुल गांधी को इसकी कोई चिंता नहीं है। कर्नाटक की हालत खराब है। तमिलनाडु में अपना असली चेहरा दिखाते हुए कांग्रेस ने डीएमके का साथ छोड़कर विजय की पार्टी को समर्थन दे दिया है।"
भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा, "महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों से समर्थन का आग्रह करते हुए कहा था कि इसका श्रेय आपको दे देंगे। इसके बावजूद विपक्षी दलों ने बिल को पास नहीं होने दिया। इसकी वजह से जहां-जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहां कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल हार रहे हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस को और भी नुकसान होगा।
कांग्रेस द्वारा केरल के मुख्यमंत्री का नाम घोषणा नहीं करने पर भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह चौधरी ने कहा, "उनकी पार्टी सिर्फ नाम की है। उनके भीतर कई गुट हैं। दिल्ली में भी उनके कई समूह हैं, कुछ कहते हैं, 'मुझे नेता बनाओ,' तो कुछ कहते हैं, 'मुझे नेता बनाओ।'
भाजपा सांसद ने कहा, "अगर प्रशासनिक दृष्टि से देखें तो जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में रही है, वहां अच्छी सरकार नहीं बना पाई है। इसी वजह से उन्होंने नारे तो लगाए, लेकिन पैसा कहां से आया? हिमाचल प्रदेश में भी यही हाल रहा। 2014 से पिछली सरकारों का बजट सिर्फ 13 लाख करोड़ रुपए था, जबकि भाजपा सरकार का बजट बढ़कर लगभग 52 लाख करोड़ रुपए हो गया है। भाजपा सरकार ने टैक्स चोरी रोकी है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 May 2026 11:32 PM IST











