महिला टी20 विश्व कप एलेने-मैथ्यूज की शानदार गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 7 रनों से हराया

महिला टी20 विश्व कप एलेने-मैथ्यूज की शानदार गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 7 रनों से हराया
महिला टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के 12वें मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने लीड्स (इंग्लैंड) के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 7 रनों से हराया। वेस्टइंडीज से मिले 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की पूरी टीम 146 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के 12वें मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने लीड्स (इंग्लैंड) के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 7 रनों से हराया। वेस्टइंडीज से मिले 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की पूरी टीम 146 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी रही। डार्सी कार्टर और कैथरीन फ्रेजर ने मिलकर पहले विकेट के लिए 51 रनों की अहम साझेदारी निभाई। फ्रेजर को 20 रनों के स्कोर पर हेली मैथ्यूज ने पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान कैथरीन ब्राइस बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और बिना खाता खोले आउट हो गईं। सारा ब्राइस भी सिर्फ 4 और मेगन मैककोल 1 रन बनाकर आउट हुईं।

डार्सी कार्टर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 59 रन बनाए, हालांकि उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। अंत के ओवरों में ऐल्सा लिस्टर ने 25 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान हेली मैथ्यूज ने 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, आलिया एलेने ने 11 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। 18 ओवर के बाद स्कॉटलैंड 132 के स्कोर पर 5 विकेट मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन टीम ने अपने अगले पांच विकेट सिर्फ 14 रन जोड़कर गंवा दिए।

इससे पहले, वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 153 रन लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कियाना जोसेफ सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, कप्तान हेली मैथ्यूज 14 रन बनाने के बाद फ्रेजर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं। डिएंड्रा डॉटिन (14 रन) और जाहजारा क्लैक्सटन (16 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। शेमेन कैम्पबेल ने 26 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। अंत के ओवरों में स्टेफनी टेलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में 47 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में टेलर ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Jun 2026 7:09 AM IST

Tags

Next Story