महिला टी20 विश्व कप इन 10 गेंदबाजों के नाम है सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप इन 10 गेंदबाजों के नाम है सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड
महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है। इंग्लैंड में आयोजित हो रहा यह इवेंट टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण है। आइए देखते हैं कि पिछले 9 संस्करणों में किन दस गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है। इंग्लैंड में आयोजित हो रहा यह इवेंट टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण है। आइए देखते हैं कि पिछले 9 संस्करणों में किन दस गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगान स्कट के नाम है। मेगान ने 2016 से 2024 के बीच खेले 29 मैचों में 48 विकेट लिए हैं।

दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्माइल दूसरे नंबर पर हैं। इस्माइल ने 2009 से 2023 के बीच 32 मैचों में 43 विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड की ए श्रूबसोले तीसरी सफल गेंदबाज हैं। 2010 से 2020 के बीच 27 मैचों में उन्होंने 41 विकेट लिए।

चौथे नंबर पर सर्वाधिक टी20 विश्व कप मैच खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी हैं। पेरी ने 2009 से 2024 के बीच 47 मैचों में 40 विकेट लिए हैं।

वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर ने 2009 से 2024 के बीच 35 मैचों में 33 विकेट लिए हैं, वे पांचवीं सफल गेंदबाज हैं।

छठे नंबर पर न्यूजीलैंड की एमिलिया केर हैं। 2018 से 2024 के बीच 18 मैचों में केर ने 32 विकेट लिए हैं।

दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कैप और वेस्टइंडीज की डियांड्रा डॉटिन संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। कैप ने 2009 से 2024 के बीच 32 मैचों में 31 और डॉटिन ने 2009 से 2024 के बीच 35 मैचों में 31 विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं। एक्लेस्टन ने 2018 से 2024 के बीच 18 मैच में 29 और डिवाइन ने 2009 से 2024 के बीच 38 मैच में 29 विकेट लिए हैं।

भारत की पूनम यादव, वेस्टइंडीज की ए फ्लेचर और पाकिस्तान की निदा डार संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। पूनम ने 2014 से 2020 के बीच 18 मैचों में 28, फ्लेचर ने 2016 से 2024 के बीच 23 मैचों में 28 और डार ने 2010 से 2024 के बीच 33 मैचों में 28 विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड की नट सेवियर ब्रंट और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर हैं। ब्रंट ने 2014 से 2024 के बीच 29 मैचों में 26 औरर गार्डनर ने 2018 से 2024 के बीच 23 मैचों में 26 विकेट लिए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jun 2026 10:13 PM IST

Tags

Next Story