महिलाओं का शरीर सिर्फ ग्लैमर के लिए नहीं... बॉडी शेमिंग करने वालों पर भड़कीं स्वरा भास्कर

महिलाओं का शरीर सिर्फ ग्लैमर के लिए नहीं... बॉडी शेमिंग करने वालों पर भड़कीं स्वरा भास्कर
अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर मुद्दों को लेकर मुखर रहती हैं और बेबाकी से अपनी राय रखती नजर आती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अपने बढ़े वजन को लेकर की जा रही बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोलर्स के नकारात्मक कमेंट्स का जवाब सख्त अंदाज में दिया।

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर मुद्दों को लेकर मुखर रहती हैं और बेबाकी से अपनी राय रखती नजर आती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अपने बढ़े वजन को लेकर की जा रही बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोलर्स के नकारात्मक कमेंट्स का जवाब सख्त अंदाज में दिया।

स्वरा ने कहा कि महिलाओं के शरीर का मकसद सिर्फ सुंदर दिखना या ग्लैमर नहीं है। स्वरा ने हाल ही में अपनी साल 2018 की पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने उनके वजन को लेकर तंज कसे। स्वरा ने इस पर पलटवार करते हुए 2018 वाली तस्वीर और अपनी बेटी राबिया को गोद में लिए हालिया फोटो का कोलाज पोस्ट किया।

अपनी पोस्ट में स्वरा ने लिखा, “यह मुद्दा है जिस पर मैं बार-बार अपनी बात रखूंगी। बच्चे को जन्म देने के बाद मेरे शरीर में जो बदलाव आए हैं और मैंने अजनबियों की समय-सीमा के अनुसार वजन कम न करने का फैसला किया है, इसके लिए मुझे बहुत गुस्सा और नाराजगी झेलनी पड़ी है।”

स्वरा ने आगे कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद ‘वापस पहले जैसी’ बनने की कोशिश करना क्रूरता है। उन्होंने लिखा, “एक बार जब आप मां बन जाती हैं तो जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। पुराने पतले शरीर को आदर्श मानकर खुद पर दबाव डालना गलत है। हमारे शरीर ने एक पूरा इंसान पाला है, उसे जन्म दिया है और दूध पिलाया है। इसमें बदलाव आना स्वाभाविक है और यह बिल्कुल ठीक है।”

अभिनेत्री ने कहा कि उनका अभिनय कौशल उनके वजन या पारंपरिक सुंदरता के मानकों से जुड़ा नहीं है। अभिनेत्री ने महिलाओं पर लगातार सुंदर और फिट दिखने के दबाव की भी आलोचना की। उन्होंने साफ कहा, “महिलाओं के शरीर को सेक्सुअलाइज करने और ग्लैमर के लिए इस्तेमाल करने का सिलसिला बंद होना चाहिए। यह किसी का काम नहीं है कि वह दूसरों के शरीर पर कमेंट करे। महिलाएं अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीने के हकदार हैं। फिटनेस और सेहत जरूरी है लेकिन बॉडी शेमिंग बिल्कुल गलत है।”

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 May 2026 7:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story