मेक इन चाइना विश्व में क्यों लोकप्रिय है?
बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इस गर्मी में यूरोप झुलस रहा है। तापमान अभूतपूर्व स्तर पर चढ़ गया है। इस दौरान चीन से आने वाले विभिन्न कूलिंग उपकरण काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, जैसे बिना ड्रिलिंग वाली एसी, वार्टर मिस्ट स्प्रे वाले छतरी, कमर में लटकने वाला पंखा, एक लम्हे में 3 डिग्री तापमान गिराने वाला तौलिया इत्यादि।
आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले पांच महीने में फ्रांस, हॉलैंड,बेल्जियम आदि पश्चिमी देशों में चीन से आयातित एसी की संख्या दो गुने से अधिक हो गयी। इस जून में यूरोप में आयातित चीनी एसी में 72.8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी। इससे जाहिर है कि चीन यूरोप आर्थिक व व्यापारिक सहयोग का मर्म पारस्परिक लाभ और साझा जीत है।
मेक इन चाइना की जादुई कहानी वास्तव में पूरे विश्व में सुनाई जा रही है। अब फ़ीफ़ा विश्व कप धूमधाम से चल रहा है। प्रतियोगिता स्टेडियम के बाहर विश्व कप सम्बंधी अधिकांश छोटे माल पूर्वी चीन के यीवु शहर में बने हैं। चीन द्वारा बने ऑप्टिकल फाइबर और ऑप्टिकल मॉड्यूल आदि साजो सामान वैश्विक बाज़ार में काफी लोकप्रिय है। चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के वैश्विक रणनीतिक थिंक टैंक के अध्ययनकर्ता फान युएंयुएं ने सीएमजी को बताया कि चीन हमेशा वैश्विक उपभोक्ताओं की वास्तविक मांग पर कड़ी नज़र रखता है और चीनी उद्यमी तेज़ी से बाजार की सूचना प्राप्त कर सकते हैं और संपूर्ण औद्योगिक व्यवस्था, सप्लाई चेन और कुशलतापूर्ण लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के तहत जल्दी से हाई वैल्यू उत्पाद और समाधान योजना प्रस्तुत कर सकते हैं।
विदेशी बाजार में चीनी उत्पादों का डिजाइन लक्षित तथा सटीक है और गुणवत्ता ऊंची है। खास बात है चीनी उत्पादों की कीमतें ग्राहक हितैशी है। मसलन चीनी रोबोट की कीमत यूरोप और अमेरिका के समान उत्पाद की कीमत का करीब एक तिहाई है, पर उसकी गुणवत्ता और फंक्शन अंतरराष्ट्रीय मापदंड से ऊंचा है।
इसके अलावा मेक इन चाइना की सेवा बहुत अच्छी है। उदाहरण के लिए चीनी उद्यम एक्सकेवेटर व क्रेन निर्यात करते समय न सिर्फ हार्डवेयर निर्यात करता है, बल्कि रिमोट मेटेनेंस, फॉल्ट चेतावनी आदि मूल्य वृद्धि सेवा प्रदान भी करता है।
उपभोग की नज़र देखा जाए तो चीनी वस्तुओं के आयात से कई देशों के उपभोक्ताओं के सामने ऊंचे मुद्रास्फीति का दबाव कम हो गया है। यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अगर 2026 में यूरोपीय संघ चीन से आयात 10 प्रतिशत बढ़ाए, तो उसके समग्र आयात की कीमतों में 1.6 प्रतिशत गिरावट आएगी।
तथ्यों से साबित हुआ है कि चीन विश्व में एक विश्वसनीय साझेदार है। चीन अच्छा हो, तो पूरी दुनिया बेहतर होगी।
(साभार-- चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 July 2026 4:25 PM IST











