मेक इन इंडिया के 12 साल ड्रोन सेक्टर में नीति बदलाव और पीएलआई से बढ़ा बाजार स्मित शाह

मेक इन इंडिया के 12 साल ड्रोन सेक्टर में नीति बदलाव और पीएलआई से बढ़ा बाजार स्मित शाह
मेक इन इंडिया अभियान के 12 साल पूरे होने पर ड्रोन फेडरेशन इंडिया के प्रेसिडेंट स्मित शाह ने ड्रोन सेक्टर में हुए बदलावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत नीतिगत बदलाव, ड्रोन नियम 2021, पीएलआई स्कीम और विदेशी ड्रोन के आयात पर लगाई गई पाबंदियों से देश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और पूरे इकोसिस्टम को बढ़ावा मिला है।

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। मेक इन इंडिया अभियान के 12 साल पूरे होने पर ड्रोन फेडरेशन इंडिया के प्रेसिडेंट स्मित शाह ने ड्रोन सेक्टर में हुए बदलावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत नीतिगत बदलाव, ड्रोन नियम 2021, पीएलआई स्कीम और विदेशी ड्रोन के आयात पर लगाई गई पाबंदियों से देश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और पूरे इकोसिस्टम को बढ़ावा मिला है।

स्मित शाह ने आईएएनएस से कहा कि मेक इन इंडिया के विजन का ड्रोन सेक्टर को बड़ा फायदा मिला है। इस विजन के तहत तीन प्रमुख बदलाव हुए। उन्होंने पहला बदलाव इज ऑफ डूइंग बिजनेस और पॉलिसी ओपनिंग को बताया। शाह ने कहा कि ड्रोन रुल्स 2021 के जरिए सरकार ऐसा रेगुलेशन लाई, जिससे देश में ड्रोन से जुड़ा पूरा इकोसिस्टम खुला और इस क्षेत्र में काम करने के अवसर बढ़े।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई स्कीम के माध्यम से वित्तीय प्रोत्साहन भी दिया। इससे देश में ड्रोन निर्माण को बढ़ाने और घरेलू उद्योग को मजबूत करने में मदद मिली। नीतिगत बदलाव और वित्तीय प्रोत्साहन के साथ विदेशी ड्रोन के आयात पर पूरी तरह पाबंदी लगाने का फैसला भी महत्वपूर्ण रहा। इससे भारत में ही ड्रोन के निर्माण को बढ़ावा देने का अवसर मिला।

ड्रोन फेडरेशन इंडिया के प्रेसिडेंट ने दावा किया कि इन नीतिगत हस्तक्षेपों के परिणामस्वरूप भारत के ड्रोन सेक्टर में तेजी से विस्तार हुआ है। एक समय देश के ड्रोन उद्योग का कुल बाजार करीब 60 करोड़ रुपए का था, लेकिन अब यह बढ़कर करीब 3 से 4 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। उन्होंने अनुमान जताया कि अगले दो वर्षों में ड्रोन सेक्टर का बाजार कम से कम 19 से 20 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

स्मित शाह ने कहा कि ड्रोन सेक्टर में हुए बदलाव किसी एक कदम का परिणाम नहीं हैं, बल्कि मेक इन इंडिया के व्यापक विजन के तहत किए गए नीतिगत हस्तक्षेपों का नतीजा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश के सामने रखे गए मेक इन इंडिया विजन ने ड्रोन सहित कई क्षेत्रों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। ड्रोन सेक्टर में नीति को खोलने, मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन देने और विदेशी ड्रोन के आयात पर पाबंदी जैसे कदमों ने भारत में घरेलू ड्रोन उद्योग के विकास का आधार तैयार किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Sept 2026 8:43 PM IST

Tags

Next Story