मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाना सबसे बड़ा अपराध केशव प्रसाद मौर्य

मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाना सबसे बड़ा अपराध  केशव प्रसाद मौर्य
पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों को घंटों तक बंधक बनाए जाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को प्रदेश की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जमकर निशाना साधा।

लखनऊ, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों को घंटों तक बंधक बनाए जाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को प्रदेश की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जमकर निशाना साधा।

केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पश्चिम बंगाल में 'टीएमसी जाने' का जो नारा दिया गया है, वह सच होने वाला है। जैसे यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) के गुंडे हैं, वैसे ही पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडे हैं; वो पूरी तरह बौखलाए हुए हैं। देश की सर्वोच्च अदालत के आदेश पर न्यायपालिका से जुड़े अधिकारी अगर वहां पर जांच करने गए हैं, तो वे उन्हें बंधक बनाया जा रहा है, जो देश के इतिहास का सबसे बड़ा अपराध है।"

उन्होंने कहा, "टीएमसी इस कृत्य की सजा आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतनी पड़ेगी। पश्चिम बंगाल में 4 मई को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है।"

केशव प्रसाद मौर्य ने केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी के केंद्र सरकार की विदेश नीति पर उठाए जा रहे सवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "गांधी परिवार पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। वैश्विक संकट और इतने बड़े युद्ध की विभीषिका के बीच में भी तेल और गैस से भरा हुआ भारत का जहाज तिरंगा लहराता हुआ भारत पहुंच रहा है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री का आदर और सम्मान करना चाहिए, लेकिन ऐसे समय में भी वे विरोध कर रहे हैं। ऐसे में उनकी देशभक्ति कैसी है, यह समझ से परे है।"

उपमुख्यमंत्री ने यूपी की राजनीति पर चर्चा करते हुए प्रदेश की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "2027 चुनाव में लगातार तीसरी बार यूपी में भाजपा की सरकार बनने वाली है। सपा को सैफई भेजने की पूरी तैयारी है। अखिलेश यादव सपने कोई भी देखे, लेकिन वह सच्चाई में बदलने वाला नहीं है।"

उन्होंने नोएडा में सपा की जनसभा को लेकर कहा, "अखिलेश यादव की रैली पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। वहां पर मौजूद गुर्जर समाज के लोग अखिलेश यादव से बहुत नाराज हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 8:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story