मल्लिकार्जुन खड़गे के 'जहरीले सांप' वाले बयान पर गिरिराज सिंह बोले-जब तक देश में आरएसएस, दहशतगर्दों के लिए कोई जगह नहीं
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाजपा और आरएसएस को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासत गरम है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब तक देश में भाजपा और आरएसएस है तब तक देश में दहशतगर्दों के लिए कोई जगह नहीं है।
गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने कार्यकाल में देश को खूब लूटा है और आज इस तरह की बात कर रहे हैं। उनका बयान ये दिखाता है कि वो परेशान हो गए हैं और देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। ये नमाज पढ़ने वालों के साथ रहते हैं, इसीलिए इस तरह का विवादित बयान देते हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वह चुनाव जीतने के लिए भ्रम फैला रही हैं। उनको भी पता है कि राज्य सरकार ने कुछ काम नहीं किया है और जनता उनके साथ नहीं है, इसीलिए ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर भ्रम फैला रही हैं। आने वाले समय में जनता इनको जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का हाल बहुत खराब हो गया है, जनता की समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है और बाहरी लोगों को राज्य में प्रवेश दिया जा रहा है। लोग सोचते थे कि बाहरी लोग चुनाव जीता देंगे, लेकिन उनको यह नहीं पता कि इससे कुछ नहीं होने वाला है, एसआईआर ने उनको मतदान करने का अधिकार छीन लिया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता ने पहले ही मन बना लिया था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देंगे। ये बात ममता सरकार को भी पता चल गई है, इसीलिए वह परेशान हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक चुनावी रैली में आरएसएस और भाजपा को जहरीला सांप बताया और लोगों से उसे कुचलने की अपील की थी। रैली में खड़गे ने कहा, 'कुरान शरीफ में साफ लिखा है। नमाज पढ़ते वक्त भी अगर कोई जहरीला सांप सामने आ जाए तो नमाज छोड़ दो और पहले उस सांप को मार दो। आज आरएसएस और भाजपा वही सांप हैं। अगर आप उन्हें नहीं मारोगे, तो बचोगे नहीं।'
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 April 2026 1:19 PM IST











