सीएम ममता बनर्जी बड़ी मार्जिन से सत्ता में फिर लौटेंगी सुधाकर सिंह

सीएम ममता बनर्जी बड़ी मार्जिन से सत्ता में फिर लौटेंगी सुधाकर सिंह
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद सुधाकर सिंह ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि बंगाल में चौथी बार टीएमसी सरकार बनाने जा रही है और सीएम ममता बनर्जी बड़ी मार्जिन से सत्ता में वापसी करेंगी।

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद सुधाकर सिंह ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि बंगाल में चौथी बार टीएमसी सरकार बनाने जा रही है और सीएम ममता बनर्जी बड़ी मार्जिन से सत्ता में वापसी करेंगी।

राजद सांसद का यह बयान उस वक्त आया है जब बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान संपन्न हो चुका है और दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज है। पहले चरण में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है।

नई दिल्ली में राजद सांसद सुधाकर सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि बंगाल में यह बहुत साफ है कि सीएम ममता बनर्जी बहुमत के साथ वापस आएंगी। वहां के लोगों ने अपनी वजूद की रक्षा के लिए भारी मतदान किया है। विभिन्न राज्यों में रहने वाले बंगाली लोगों ने व्यापक पैमाने पर वोटिंग की।

उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित राज्यों में इस तरह का वोटिंग प्रतिशत नहीं देखा जाता। बंगाल में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है, इसीलिए सीएम ममता बनर्जी बड़े अंदर चुनाव जीतकर सत्ता में लौटेंगी।

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर सुधाकर सिंह ने कहा कि बहुत साफ बात है कि जिस तरह से ईडी का छापा पंजाब के सांसदों पर मारा गया, उससे अनुमान लगाया जा रहा था कि केंद्रीय एजेंसियों के दबाव में आप के सांसदों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इसीलिए राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाया था, क्योंकि वे भाजपा के फायदे का काम कर रहे थे। उनके चले जाने से केजरीवाल या इंडिया ब्लॉक के गठबंधन को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। पंजाब में भाजपा का खाता नहीं खुलने वाला है।

अरविंद केजरीवाल के घर को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा के आरोप पर राजद सांसद सुधाकर सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का निजी घर तो है नहीं। अगर केजरीवाल ने सरकारी आवास से हटकर अपना निजी घर बनाया होता तो प्रवेश वर्मा के आरोप समझ में आते, लेकिन अगर सरकारी घर में कोई सजावट हुई होगी तो उन्हें सरकार से सवाल करना चाहिए। राज्य और देश में उनकी सरकार है। किसी के घर को शीशमहल का दर्जा दिया जा रहा है तो आप क्यों बनवाकर दे रहे हैं, भाजपा को केजरीवाल से डर लगता है क्या?

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 April 2026 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story