ममता बनर्जी बंगाल के लिए खतरा, लोग डर के साए में जी रहे राधा मोहन दास अग्रवाल

ममता बनर्जी बंगाल के लिए खतरा, लोग डर के साए में जी रहे  राधा मोहन दास अग्रवाल
भाजपा के राज्यसभा सदस्य राधा मोहन दास अग्रवाल ने रविवार को चुनावी राज्यों में भाजपा के जोरदार वापसी का दावा किया।

गोरखपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के राज्यसभा सदस्य राधा मोहन दास अग्रवाल ने रविवार को चुनावी राज्यों में भाजपा के जोरदार वापसी का दावा किया।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "तीन राज्यों में चुनाव पूरे हो चुके हैं और दो में अभी बाकी हैं। जिन तीन राज्यों में चुनाव संपन्न हुए हैं, वहां की जनता ने भाजपा की विचारधारा का जोरदार समर्थन किया है। असम और पुडुचेरी दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जनता ने भाजपा के साथ मजबूती से खड़े होने का फैसला किया है। यह भाजपा के लिए बेहद उत्साहजनक परिणाम है।"

राहुल गांधी के भाजपा और आरएसएस पर दिए गए बयानों पर राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा, "डॉ. भीमराव अंबेडकर को खत्म करने की पहली कोशिश कांग्रेस पार्टी ने ही की थी। जब देश में पहला चुनाव हुआ था, तब बॉम्बे सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ रहे डॉ. अंबेडकर को हराने के लिए कांग्रेस ने करीब 77,000 फर्जी वोट डलवाए थे। राहुल गांधी को अब डॉ. अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं है।"

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जो भी कहते हैं, उन्हें कहने दीजिए। आज लोग उनकी बात नहीं सुनते, उन पर यकीन नहीं करते, न भरोसा करते हैं और न ही उन्हें वोट देते हैं। उनकी बातों का अब कोई असर नहीं रह गया है।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा, "ममता बनर्जी बंगाल के लोगों की गरिमा और अस्तित्व के लिए खतरा बन चुकी हैं। आज बंगाल के लगभग 70 प्रतिशत लोग डर के साए में जी रहे हैं। वे तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी के साए में सांस ले रहे हैं।"

उन्होंने बताया, "हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें 81 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में फूल भेंट करती दिख रही थी। इसके बाद टीएमसी के कार्यकर्ता उसकी दुकान पर पहुंचे, उसे लूटा, तोड़फोड़ की और कहा कि क्योंकि वह भाजपा की रैलियों में फूल फेंकती है, इसलिए अब उसकी दुकान में कोई जगह नहीं है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 April 2026 10:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story