ममता बनर्जी ने सत्ता में आते ही रोके छात्र संघ चुनाव, हिटलर-मुसोलिनी ने भी यही किया था ऋतब्रत बनर्जी

ममता बनर्जी ने सत्ता में आते ही रोके छात्र संघ चुनाव, हिटलर-मुसोलिनी ने भी यही किया था  ऋतब्रत बनर्जी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर छात्र राजनीति को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने वर्तमान में सुवेंदु अधिकारी की सरकार से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग भी की।

कोलकाता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर छात्र राजनीति को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने वर्तमान में सुवेंदु अधिकारी की सरकार से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी खुद छात्र संघ की नेता रही हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने छात्र संघ के चुनाव रोक दिए। ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि हिटलर और मुसोलिनी ने भी सत्ता में आते ही सबसे पहले छात्र संघ चुनाव रोके थे, ममता बनर्जी ने भी वही किया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, "ममता बनर्जी खुद एक छात्र संघ की नेता थीं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने स्टूडेंट यूनियन चुनाव रोक दिए। यह एक माफ न करने लायक जुर्म है और लोकतंत्र के खिलाफ है। हिटलर और मुसोलिनी भी सत्ता में आने के बाद उन लोगों में से थे जिन्होंने सबसे पहले छात्र संघ के चुनाव रोके थे।"

उन्होंने कहा, "छात्र संघ के चुनाव का ऐलान क्यों नहीं हुआ, ये हम लोग मुख्यमंत्री (सुवेंदु अधिकारी) से पूछना चाहते हैं। भाजपा को इसका जवाब देना ही पड़ेगा। जहां तक ममता बनर्जी का सवाल है, उन्होंने छात्र आंदोलन और छात्र राजनीति को खत्म करके, कभी माफ न करने वाला काम किया। 85 साल में 10वीं क्लास पास होने वाला एक आदमी, जो तीन साल जेल के अंदर था, जेल खटा आशामी जिसको बोलते हैं, वह भी छात्र नेता है।"

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं 1996 से 2016 तक, 20 साल छात्र आंदोलन में रहा। एकदम जमीनी स्तर से ऊपर तक काम किया। जब कोलकाता वापस आया, तो देख रहा वही व्यक्ति छात्र नेता है। उनकी उम्र 67 साल है, और वो आज भी खुद को छात्र नेता कह रहे हैं। ममता बनर्जी को बधाई हो। 15 साल बंगाल में बुआ की सरकार थी। चार्टर माफिया सोचता था कि पूरा राज्य उनका है। ये चार्टर माफिया के नेक्सस की पुरानी आदत नहीं गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Aug 2026 11:57 PM IST

Tags

Next Story