सत्ता में बने रहने के लिए ममता बनर्जी कुछ भी करेंगी जगन्नाथ सरकार

सत्ता में बने रहने के लिए ममता बनर्जी कुछ भी करेंगी  जगन्नाथ सरकार
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद टीएमसी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने टीएमसी प्रमुख व सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए ममता बनर्जी कुछ भी कर सकती हैं।

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद टीएमसी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने टीएमसी प्रमुख व सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए ममता बनर्जी कुछ भी कर सकती हैं।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि टीएमसी एक ऐसी पार्टी है, जिसके भीतर कोई विचारधारा नहीं है। यह स्वाभाविक है कि टीएमसी में कोई वैचारिक बात नहीं है। उनकी एक ही मानसिकता है: लूटपाट करना, अपनी संपत्ति बनाना।

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी की विचारधारा से तंग आ चुकी है। जनता को बदलाव चाहिए और इस बार जनता बदलाव के लिए वोट करेगी। इस बार बदलाव होने वाला है।

भाजपा सांसद ने पीएम मोदी की पिछले दिनों कोलकाता के मैदान में आयोजित रैली को लेकर कहा कि बंगाल की जनता पीएम मोदी के साथ है और उनकी नीतियों पर भरोसा करती है। इसीलिए, पीएम मोदी की जनसभा में लोगों का अपार समर्थन दिखाई दिया लेकिन दूसरी ओर ममता बनर्जी के धरने में कोई नहीं गया। जब धरने में कोई नहीं गया, तो ममता बनर्जी को आखिरकार धरना खत्म करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने जो घोषणाएं की हैं, वे सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए हैं और जनता यह भलीभांति जानती है।

भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सीएम ममता बनर्जी ने सिर्फ आईपैक के पक्ष में कोई आंदोलन किया हो बल्कि वह लगातार संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बोलती रहती हैं। पहले उन्होंने एसआईआर के खिलाफ लड़ाई की और जो भी काम लोकतंत्र के पक्ष में होता है, वह उसके खिलाफ बोलती हैं। सत्ता में बने रहने के लिए वह बांग्लादेशी मुस्लिमों को भी काम पर लगा रही हैं। उनकी मंशा है कि कोई भी संवैधानिक संस्था उनके लिए समस्या न बने।

ममता बनर्जी को सिर्फ सत्ता चाहिए और वे उसके लिए कुछ भी कर सकती हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 3:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story