'मैन ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड जीतना सपना सच होने जैसा वैभव सूर्यवंशी

मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतना सपना सच होने जैसा वैभव सूर्यवंशी
भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 3 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर मैच और सीरीज पर कब्जा किया। भारतीय टीम की जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। टूर्नामेंट में उन्होंने सर्वाधिक रन बनाते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। वैभव ने कहा है कि प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतना उनके लिए सपने सच होने जैसा है।

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 3 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर मैच और सीरीज पर कब्जा किया। भारतीय टीम की जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। टूर्नामेंट में उन्होंने सर्वाधिक रन बनाते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। वैभव ने कहा है कि प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतना उनके लिए सपने सच होने जैसा है।

सूर्यवंशी ने कहा, "यह सपना सच होने जैसा पल है। अपना पहला मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड पाकर मैं बहुत खुश हूं।"

वैभव ने कहा, "हरारे पहुंचने के बाद दो या तीन दिनों तक हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही। मैंने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला था, इसलिए मुझे इस जगह पर खेलने में बहुत मजा आता है। सभी ने मेरा साथ दिया—कप्तान, कोच, सभी—इसलिए मैं बहुत खुश हूं।"

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "मेरा खेल वैसा ही है जैसा मैं टी20 क्रिकेट में खेलता हूं। मैं बस टीम के लिए वही करने की कोशिश कर रहा था। तीनों मैचों में, मैंने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती, तो मैं पारी को और बड़ा बनाना चाहता था। यही मेरा एकमात्र तरीका था। मैं अभ्यास सत्र में, जो कुछ भी करता हूं, उसे मैच में दोहराने की कोशिश करता हूं।"

सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में 49 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता। यह उनका पहला प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी था। इस युवा बल्लेबाज ने पहले मैच में 19 गेंदों पर 50 और दूसरे मैच में 9 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली थी।

मैच की बात करें तो, भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी20 अर्धशतक लगाया। इस युवा खिलाड़ी ने 49 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। इसके अलावा, ईशान किशन ने 29 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 July 2026 9:17 PM IST

Tags

Next Story