मणिपुरः असम राइफल्स ने काकचिंग में युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों का जखीरा किया बरामद
इंफाल, 13 जून (आईएएनएस)। असम राइफल्स और थोउबल पुलिस के कमांडो ने मणिपुर के काकचिंग जिले के पूर्णाहेतुपोकपी इलाके में एक सफल संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान युद्ध में इस्तेमाल होने वाले सामान और सैन्य उपकरणों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ।
इस अभियान ने इलाके में सक्रिय उग्रवादी गुटों को बड़ा झटका दिया और शांति व सुरक्षा बनाए रखने के प्रति सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता को भी दिखाया। बरामद सामान में एक .32 पिस्तौल (अमेरिका निर्मित ) और चार राउंड गोलियां, दो एसबीबीएल बंदूकें, दो डेटोनेटर, गोला-बारूद, 17 एके राउंड, 18 एसएलआर राउंड, 29 राउंड .303 गोला-बारूद और तीन इसांस के साथ ही एक स्ट्राइकर स्प्रिंग, दो टियर स्मोक शेल, 12 केसीपी लोगो स्टिकर और एक बाइपॉड शामिल थे।
अभियान के दौरान बरामद सुरक्षा उपकरणों में 12 बुलेटप्रूफ प्लेट, दो बुलेटप्रूफ फाइबर प्लेट, दो हेलमेट, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, 60 कॉम्बैट शर्ट, 57 कॉम्बैट पैंट, दो कॉम्बैट जैकेट, 18 कॉम्बैट कैप, आठ जोड़ी कॉम्बैट जूते, 23 कॉम्बैट बेल्ट और एक एमपी-5 स्लिंग शामिल थे। बरामद हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए हेइरोक पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
इसके पहले 21 मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने 67 हथियार बरामद किए थे। मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने लमडेंग स्थित एक अवैध यूएनएलएफ कैंप में तलाशी अभियान चलाया। वहां से 29 हथियार बरामद किए गए, जिनमें एके-सीरीज राइफल, एम-सीरीज राइफल, पिस्तौल और अन्य आधुनिक हथियार शामिल थे।
इसी दिन एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने 38 और हथियार बरामद किए। इनमें एके सीरीज राइफल, एम-सीरीज राइफल, स्नाइपर राइफल, कार्बाइन, शॉटगन, मोर्टार, आरपीजी-7 लॉन्चर, एंटी-ड्रोन जैमर और बड़ी मात्रा में विस्फोटक व गोला-बारूद शामिल थे। पुलिस ने इस दौरान यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट-पामबेई गुट के चार उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान उग्रवादियों के साथियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से कुछ देर गोलीबारी हुई।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 Jun 2026 4:09 PM IST











