मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान

मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सितारों से सजी दीपावली पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान उनके बेटे आरिन नेने भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड खुशी के साथ नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सितारों से सजी दीपावली पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान उनके बेटे आरिन नेने भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड खुशी के साथ नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

आईएएनएस द्वारा कैप्चर किए गए सेलिब्रेशन के वीडियो में देखा जा सकता है कि आरिन नेने और खुशी कैमरों के सामने एक साथ पोज देते हुए दिखे। दोनों ने माधुरी और राम नेने के साथ भी पोज दिए।

दीपावली पार्टी के खास मौके पर धक-धक गर्ल ने मनीष मल्होत्रा की पिंक रंग की साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, उनके पति डॉ. श्रीराम नेने सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए। उन्होंने व्हाइट कुर्ते के साथ मैचिंग जैकेट और पैंट पहनी थी।

इसी के साथ, इस पार्टी में अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आए और पैपराजी के सामने पोज दिए। आईएएनएस द्वारा कैप्चर किए गए एक वीडियो में दोनों पोज देते हुए एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए। ब्लैक कुर्ता सेट में अभिषेक ऐश्वर्या राय के बगल में खड़े थे। इस पार्टी के लिए अभिनेत्री लाल और गुलाबी पारंपरिक एथनिक ड्रेस में नजर आईं।

इस जोड़ी के साथ में कम पब्लिक अपीयरेंस ने बार-बार अलग होने की अफवाहों को हवा दी थी। ताजा वीडिया में दोनों के बीच बढ़िया बॉन्डिंग नजर आई। अभिषेक ने पहले भी तलाक की अटकलों को 'दुर्भावनापूर्ण और गलत' बताकर खारिज कर दिया था।

वहीं, अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव कुमार के साथ सफेद रंग के मैचिंग आउटफिट में पहुंचे। तीनों ने इस मौके पर व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्विनिंग की। तीनों का यह मैचिंग अंदाज काफी शानदार लग रहा था।

प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने 5 नवंबर 2026 को मुंबई में अपनी सालाना दीपावली पार्टी का भव्य आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड और इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story