सोने की कीमतों में मामूली बदलाव; चांदी 3,500 रुपए से अधिक महंगी हुई

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। सोने की कीमतों में मंगलवार को मामूली बदलाव देखा गया है। वहीं, चांदी का दाम 3,500 रुपए प्रति किलो से अधिक बढ़ गया है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम मामूली रूप से 52 रुपए बढ़कर 1,37,576 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,37,524 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
22 कैरेट सोने की कीमत 1,25,990 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,26,020 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,03,182 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,03,158 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में अधिक तेजी देखने को मिली है।
चांदी का दाम 3,547 रुपए बढ़कर 1,79,972 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,76,425 रुपए प्रति किलो था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,916 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49.05 डॉलर प्रति औंस पर थी।
जानकारों ने कहा कि कॉमेक्स सोने के 3,910 डॉलर प्रति औंस के स्तर की ओर खिसकने और लगातार प्रॉफिट बुकिंग होने से सोने पर दबाव बना हुआ है। सोने पर जारी दबाव ने कीमतों को अत्यधिक बिकवाली वाले (ओवरसोल्ड) दायरे के करीब पहुंचा दिया है, हालांकि इसमें कोई भी ठोस सुधार नई खरीदारी और वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस हफ्ते बाजार की नजर अमेरिका से जुड़े अहम घटनाक्रमों पर रहेगी, खासकर अमेरिकी चुनाव, बेरोजगारी के आंकड़े और 'नॉन-फार्म पेरोल' डेटा पर, जिनसे फेड की भविष्य की नीतिगत रुख के बारे में और स्पष्टता मिल सकती है। तकनीकी रूप से, 1,42,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर एक बड़ा रुकावट का जोन बना हुआ है। निकट भविष्य के नजरिए में सोने में सुधार के लिए कीमतों का इस स्तर से ऊपर टिके रहना महत्वपूर्ण होगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
