मेकॉन लिमिटेड में नौकरी का अवसर, असिस्टेंट समेत 24 पदों पर आवेदन शुरू

मेकॉन लिमिटेड में नौकरी का अवसर, असिस्टेंट समेत 24 पदों पर आवेदन शुरू
मेटलर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड (मेकॉन) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। धातुकर्म एवं अभियांत्रिकी सलाहकार (मेकॉन लिमिटेड) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पर्सोनल के विभिन्न 24 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

रांची, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मेटलर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड (मेकॉन) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। धातुकर्म एवं अभियांत्रिकी सलाहकार (मेकॉन लिमिटेड) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पर्सोनल के विभिन्न 24 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

मेकॉन लिमिटेड ने जिन 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें अकाउंटेंट के 14, असिस्टेंट (एचआर) के 2, असिस्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन) के 2 और असिस्टेंट (सेक्रेटेरियल सर्विस) के 6 पद शामिल हैं।

मेकॉन की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार आईसीएआई या आईसीएमएआई में इंटरमीडिएट/बीबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और स्किल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 3 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), मेडिकल परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 27,710 से 53,590 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 875 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक/आंतरिक उम्मीदवार के लिए 625 रुपए तय किया गया है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मेकॉन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकालकर सुरक्षित रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story