'मेरी जिंदगी में बहुत जरूरी हैं आप', पवन सिंह के जन्मदिन पर पत्नी ज्योति सिंह और एक्ट्रेस त्रिशा कर ने किया पोस्ट

मेरी जिंदगी में बहुत जरूरी हैं आप, पवन सिंह के जन्मदिन पर पत्नी ज्योति सिंह और एक्ट्रेस त्रिशा कर ने किया पोस्ट
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह सोमवार को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह केक काटते और दोस्तों को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने पवन सिंह के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ये दोनों पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह सोमवार को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह केक काटते और दोस्तों को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने पवन सिंह के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ये दोनों पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें पवन सिंह केक काटते हुए नजर आ रहे हैं और दोस्तों के साथ खुशी का पल साझा कर रहे हैं। ज्योति सिंह ने इस पोस्ट में लिखा, ''हैप्पी बर्थडे... भगवान आपकी सारी विश पूरी करें।''

उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट्स के जरिए पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

त्रिशा कर मधु ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट में पवन सिंह के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज एक ऐसे इंसान का जन्मदिन है जो मेरी जिंदगी में बहुत जरूरी है। जन्मदिन मुबारक हो, पवन जी। भगवान आपको हमेशा खुश और सेहतमंद रखे, यही मेरी दुआ है। हर चीज के लिए शुक्रिया। एक बार फिर जन्मदिन की बधाई।"

पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत गायकी से की थी और धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई।

बिहार के आरा जिले के जोकहरी गांव से निकलकर पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत गायकी से की और 1997 में पहला एल्बम 'ओढ़निया वाली' रिलीज किया। इसके बाद उन्होंने 2004 में फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। 2008 में उनका हिट गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' रिलीज हुआ, जिसने उन्हें सिर्फ भोजपुरी इलाकों में ही नहीं बल्कि देश और विदेश में भी पहचान दिलाई। उनके गानों को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में देखा गया है। पवन सिंह की अभिनय और गायकी दोनों ही क्षेत्रों में मेहनत और लगन साफ दिखाई देती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Jan 2026 9:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story