मिडिल ईस्ट तनाव पर बोले आरपी सिंह- ऊर्जा और खाद्य संकट लगभग तय, विपक्ष करे सहयोग

मिडिल ईस्ट तनाव पर बोले आरपी सिंह- ऊर्जा और खाद्य संकट लगभग तय, विपक्ष करे सहयोग
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने शनिवार को मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव पर बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्‍होंने कहा कि ऐसी परिस्‍थिति में खाद्य और ऊर्जा संकट स्‍वाभाविक है। ऐसे में विपक्ष को सरकार के साथ सहयोग की भावना रखनी चाहिए।

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने शनिवार को मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव पर बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्‍होंने कहा कि ऐसी परिस्‍थिति में खाद्य और ऊर्जा संकट स्‍वाभाविक है। ऐसे में विपक्ष को सरकार के साथ सहयोग की भावना रखनी चाहिए।

आरपी सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर पड़ना लगभग तय है। ऊर्जा स्रोतों पर हमलों के कारण एलपीजी और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर वैश्विक मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय पक्ष और विपक्ष को मिलकर काम करना चाहिए और खासकर विपक्ष को सरकार का सहयोग करना चाहिए।

एक सवाल के जवाब में, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यदि वह मतदान अधिकारों की बातें करती हैं तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए, क्योंकि एसआईआर की प्रक्रिया न्यायालय की निगरानी में हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी घुसपैठियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही हैं और अब पहचान होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है।

पंजाब के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए आरपी सिंह ने भगवंत मान की सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने अमृतसर में एक वेयरहाउस मैनेजर की आत्महत्या के मामले में विवाद के बाद परिवहन मंत्री के इस्तीफे का जिक्र करते हुए कहा कि दबाव बनाकर ठेका दिलाने की कोशिश की गई, जिससे यह मामला गंभीर हो गया।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान भ्रष्टाचार को ‘कैंसर’ बताते रहे हैं, लेकिन अब उनकी सरकार को ही पूरी तरह जकड़ चुका है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए और मंत्रियों व विधायकों को अपने वित्तीय विवरण सार्वजनिक करने चाहिए, ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके।

उन्होंने मथुरा में गोरक्षक चंद्रशेखर की हत्या की घटना पर कांग्रेस नेता उदित राज के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि यह काम पुलिस का था तो गोरक्षक क्या कर रहे थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आरपी सिंह ने कहा कि समाज और पुलिस दोनों की अपनी-अपनी जिम्मेदारियां होती हैं। समाज अपनी भूमिका निभाता है और पुलिस अपनी।

उन्होंने सवाल उठाया कि उदित राज हर मुद्दे पर टिप्पणी क्यों करते हैं। सिंह ने कहा कि समाज जागरूक है और किसी भी अप्रिय घटना पर चिंता जताना स्वाभाविक है, लेकिन कांग्रेस इस भावना को समझने में असमर्थ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार ने इस हत्या का संज्ञान ले लिया है और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 March 2026 11:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story