सिनेमा: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी अभिनेत्री हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। हेलेना ल्यूक ने 3 नवंबर (रविवार) को अंतिम सांस ली। हालांकि, उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।
हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने ब्रिटिश रानी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी। उनकी और मिथुन चक्रवर्ती की शादी केवल चार महीने चली थी।
हेलेना ने अपने अंतिम फेसबुक पोस्ट में लिखा था, "अजीब लग रहा है। मिली जुली भावनाएं हैं और पता नहीं ऐसा क्यों है, असमंजस में हूं।"
हेलेना मौत की खबर की पुष्टि डांसर-एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर की।
मिथुन चक्रवर्ती से अलग होने के बाद हेलेना संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं। यहां उन्होंने एयरलाइन इंडस्ट्री में काम किया। उन्हें हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हेलेना ने फिल्म 'दो गुलाब', 'आओ प्यार करें' और 'भाई आखिर भाई होता है' जैसी फिल्मों में काम किया था। हेलेना और मिथुन की शादी साल 1979 में हुई थी, लेकिन उनकी शादी केवल चार महीने ही चली थी।
हेलेना ल्यूक ने एक मैगजीन को दिए एक पुराने इंटरव्यू के दौरान मिथुन चक्रवर्ती के साथ अपनी चार महीने की शादी को एक धुंधला सपना बताया था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 Nov 2024 2:34 PM IST