अंतरराष्ट्रीय: रूस सुरक्षित नॉर्ड स्ट्रीम-2 के माध्यम से यूरोप को गैस आपूर्ति करने के लिए तैयार पुतिन

रूस सुरक्षित नॉर्ड स्ट्रीम-2 के माध्यम से यूरोप को गैस आपूर्ति करने के लिए तैयार पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि जर्मनी नॉर्ड स्ट्रीम 2 के बचे हुए पाइप का संचालन फिर से शुरू नहीं करेगा, हालांकि मॉस्को इसके माध्यम से गैस की आपूर्ति करने के लिए तैयार है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

मॉस्को, 9 फरवरी (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि जर्मनी नॉर्ड स्ट्रीम 2 के बचे हुए पाइप का संचालन फिर से शुरू नहीं करेगा, हालांकि मॉस्को इसके माध्यम से गैस की आपूर्ति करने के लिए तैयार है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

पुतिन ने शुक्रवार को प्रकाशित अमेरिकी मीडिया हस्ती टकर कार्लसन के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "यह मामला केवल नॉर्ड स्ट्रीम-1 का नहीं है, जिसे उड़ा दिया गया था। नॉर्ड स्ट्रीम 2 क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन एक पाइप सुरक्षित और मजबूत है और इसके जरिए यूरोप को गैस की आपूर्ति की जा सकती है, लेकिन जर्मनी इसे नहीं खोल रहा है।"

तास समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा, "पोलैंड के माध्यम से एक और मार्ग है - यमल-यूरोप पाइपलाइन। इसके माध्यम से बड़ी मात्रा में आपूर्ति भी संभव है।" उन्होंने कहा कि हालांकि, पोलैंड ने इसे बंद कर दिया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन, जो रूस से जर्मनी के रास्ते यूरोपीय बाजारों तक प्राकृतिक गैस पहुंचाती थी, सितंबर 2022 में बाल्टिक सागर में विस्फोटों के बाद गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Feb 2024 4:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story