मोटापा और बीमारियों की जड़ है अधिक तेल का सेवन, छोटी आदतों से पाएं बड़ा बदलाव

मोटापा और बीमारियों की जड़ है अधिक तेल का सेवन, छोटी आदतों से पाएं बड़ा बदलाव
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या में खानपान की गलत आदतें सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा रही हैं। ऐसे में भोजन में अधिक तेल का इस्तेमाल सेहत के संग खिलवाड़ जैसा है। यह शरीर के लिए बेहद हानिकारक साबित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि ज्यादा तेल का सेवन न केवल मोटापा, बल्कि और भी कई गंभीर बीमारियों को पैदा करने में अहम भूमिका निभाता है।

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या में खानपान की गलत आदतें सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा रही हैं। ऐसे में भोजन में अधिक तेल का इस्तेमाल सेहत के संग खिलवाड़ जैसा है। यह शरीर के लिए बेहद हानिकारक साबित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि ज्यादा तेल का सेवन न केवल मोटापा, बल्कि और भी कई गंभीर बीमारियों को पैदा करने में अहम भूमिका निभाता है।

ऐसे में जरूरी है कि रोजमर्रा के भोजन में तेल की मात्रा को नियंत्रित किया जाए। इसके लिए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कुछ सुझाव भी देता है। एनएचएम के अनुसार, तेल का संतुलित इस्तेमाल स्वस्थ जीवन की कुंजी है। अगर हम अपने खाने में थोड़े बदलाव करें और कुछ आसान आदतों को अपनाएं, तो न केवल मोटापे से बच सकते हैं बल्कि हृदय रोग, डायबिटीज और अन्य समस्याओं के खतरे को भी कम कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी-छोटी सावधानियां लंबे समय में बड़े फायदे देती हैं।

तेल के उपयोग को सीमित करने के लिए सबसे आसान तरीका है कि इसे सीधे बर्तन में डालने के बजाय छोटी चम्मच का इस्तेमाल किया जाए। इससे अनजाने में ज्यादा तेल डालने की आदत पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके अलावा तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और ये वजन बढ़ाने का मुख्य कारण बनते हैं।

विशेषज्ञ भाप में पके, भुने हुए या ग्रिल्ड भोजन को प्राथमिकता देने की सलाह देते हैं। इस तरह के भोजन में तेल की मात्रा कम होती है और पोषक तत्व भी बेहतर तरीके से सुरक्षित रहते हैं। साथ ही घर पर खाना बनाते समय हल्के तेल का उपयोग और सही मात्रा का ध्यान रखना भी जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोटापा कई बीमारियों की जड़ है और इसका एक बड़ा कारण असंतुलित खानपान है। ऐसे में अगर समय रहते तेल के उपयोग पर नियंत्रण किया जाए, तो बेहतर स्वास्थ्य पाया जा सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 April 2026 10:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story