क्रिकेट: 'तीन साल का इंतजार खत्म हुआ', रिंकू सिंह से सगाई के बाद सांसद प्रिया सरोज का बयान

तीन साल का इंतजार खत्म हुआ, रिंकू सिंह से सगाई के बाद सांसद प्रिया सरोज का बयान
समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई करने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस दिन के लिए उन्हें कितना लंबा इंतजार करना पड़ा।

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई करने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस दिन के लिए उन्हें कितना लंबा इंतजार करना पड़ा।

प्रिया सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यह दिन लगभग तीन साल से हमारे दिलों में बसा हुआ था। इंतजार का हर पल सार्थक था। सगाई पूरे दिल से और हमेशा के लिए साथ रहने के लिए हुई।"

रिंकू और प्रिया के परिवारों के अलावा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव सहित कई प्रमुख नेता समारोह में शामिल हुए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला भी इस अवसर पर उपस्थित थे और उन्होंने जोड़े को उनके विशेष दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला दोनों को शुभकामनाएं देने के लिए समारोह में मौजूद थे। इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज की वजह से कई क्रिकेटर इस सगाई समारोह का हिस्सा नहीं बन सके। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हो चुकी है।

अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू ने पिछले कुछ साल में भारत के लिए दो वनडे और 33 टी20 मैच खेले हैं। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। वह 2024 में आईपीएल जीतने वाली कोलकाता टीम में भी थे।

वहीं, 26 वर्षीय प्रिया जौनपुर के मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार लोकसभा सांसद बनी हैं।

प्रिया सरोज पेशे से वकील हैं। वह देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के करखियांव गांव की रहने वाली प्रिया ने राजनीति में अपने करियर के साथ अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है। प्रिया 2024 लोकसभा चुनाव में दिग्गज भाजपा नेता बी.पी. सरोज को 35,000 से अधिक मतों से हराकर मछलीशहर की सांसद चुनी गईं। उनके पिता, तुफानी सरोज, तीन बार के सांसद और उत्तर प्रदेश के केराकत से वर्तमान विधायक हैं।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई रविवार को लखनऊ में हुई। दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Jun 2025 11:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story