एमपीईजेड भर्ती आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 150 पदों पर वैकेंसी, 25 जून तक आवेदन का आखिरी मौका

एमपीईजेड भर्ती आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 150 पदों पर वैकेंसी, 25 जून तक आवेदन का आखिरी मौका
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीईजेड) जबलपुर ने 1 वर्ष की अवधि के लिए आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के विभिन्न 150 पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर योग्‍य अभ्‍यर्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

भोपाल, 14 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीईजेड) जबलपुर ने 1 वर्ष की अवधि के लिए आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के विभिन्न 150 पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर योग्‍य अभ्‍यर्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

इन 150 रिक्तियों में कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) के 55, इलेक्ट्रीशियन के 83 और स्टेनोग्राफर (हिंदी) के 12 पद शामिल हैं।

इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें ऑफिशियल पोर्टल पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 1 या 2 वर्षीय आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची (आईटीआई के प्रतिशत अंकों के आधार पर), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को 1 वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट के लिए 10,560 रुपए और 2 वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट के लिए 11,040 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले खुद को एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें। इसके बाद एमपीईजेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Jun 2026 9:53 PM IST

Tags

Next Story