मृणाल ठाकुर की 'लव सोनिया' के 9 अनदेखे सीन होंगे रिलीज, 20 मार्च को यूट्यूब पर देख सकेंगे

मृणाल ठाकुर की लव सोनिया के 9 अनदेखे सीन होंगे रिलीज, 20 मार्च को यूट्यूब पर देख सकेंगे
टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'लव सोनिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में मृणाल ने सोनिया नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जो अपनी बहन को तस्करी से बचाने के लिए खुद को फंसा देती है।

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'लव सोनिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में मृणाल ने सोनिया नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जो अपनी बहन को तस्करी से बचाने के लिए खुद को फंसा देती है।

इस फिल्म में मृणाल मुख्य किरदार में थी, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। अब फिल्म के कुछ ऐसे सीन्स को दर्शकों के सामने लाया जाएगा। अभिनेत्री ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि फिल्म के 9 ऐसे सीन रिलीज किए जा रहे हैं, जो कभी सार्वजनिक नहीं हुए थे।

मृणाल ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "दस साल पहले मैंने पहली बार किसी फिल्म के सेट पर कदम रखा था। यह मेरे लिए एक सपना था, एक नई शुरुआत थी और ऐसी जिंदगी की शुरुआत थी, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"

अभिनेत्री ने आगे कहा कि शुक्रवार सुबह 10 बजे नौ अनदेखे सीन का यूट्यूब प्रीमियर किया जाएगा।

तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'लव सोनिया' साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मृणाल के अलावा, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, फ्रीडा पिंटो, राजकुमार राव, आदिल हुसैन, अनुपम खेर और डेमी मूर जैसे कलाकार नजर आए थे। 'लव सोनिया' ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर रोशनी डाली गई थी।

'लव सोनिया' के जरिए निर्देशक ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर रोशनी डाली और दर्शकों को झकझोर दिया था।

फिल्म की कहानी दो बहनों की होती है। इसमें कर्ज में डूबा पिता एक बेटी को बेच देता है और दूसरी (सोनिया) उसे बचाने की कोशिश में खुद मुंबई के रेड-लाइट एरिया और मानव तस्करी के खतरनाक जाल में फंस जाती है।

अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' में नजर आएंगी। शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक प्रेमी युगल के इर्दगिर्द घूमती है, जहां युवक प्रेमिका से मिले धोखे के बाद बदले की राह चुनता है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 2:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story