'मुकुंदपुर में महिला नेताओं के शरीर को किया गया स्पर्श', सांसद सौगत रॉय ने भाजपा पर लगाए आरोप

मुकुंदपुर में महिला नेताओं के शरीर को किया गया स्पर्श, सांसद सौगत रॉय ने भाजपा पर लगाए आरोप
ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने बुधवार को मुकुंदपुर की घटना की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि उपासना चौधरी और प्रियंका चौधरी पर भाजपा नेताओं ने हमला था। महिलाओं के शरीर को स्पर्श किया गया था।

कोलकाता, 23 सितंबर (आईएएनएस)। ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने बुधवार को मुकुंदपुर की घटना की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि उपासना चौधरी और प्रियंका चौधरी पर भाजपा नेताओं ने हमला था। महिलाओं के शरीर को स्पर्श किया गया था।

मुकुंदपुर में ममता गुट और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर हुई थी। ममता बनर्जी गुट से जुड़े स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाल रहे थे। आरोप है कि इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इस पर एआईटीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए सौगत रॉय ने कहा, "मैं इसकी घोर निंदा करुंगा। जहां भी जुलूस होता है, भाजपा के लोग उन पर हमला करते हैं। वे उनके साथ बदसलूकी करते हैं। जाधवपुर के मुकुंदापुर में एक जुलूस हो रहा था। वहां पर तृणमूल के लोगों पर हमला किया गया।"

उन्होंने कहा कि उपासना चौधरी मौजूद थीं। भाजपा के लोगों ने उन पर और प्रियंका चौधरी पर हमला किया। महिलाओं के शरीर को स्पर्श किया गया और बाद में, जब हमारे सदस्य भूतपूर्व विधायक हुमायूं कबीर इस घटना को देखने के लिए गए, तो उन्हें भी बुरी तरह मारा गया। हमें उम्मीद है कि सभी लोकतांत्रिक पार्टियां इसका विरोध करेंगी।

इसी बीच, सौगत रॉय ने मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को गलत ठहराया है। सांसद ने कहा, "एसआईआर एक गलत प्रक्रिया है। इसकी वजह से बहुत से जायज मतदाताओं को भी हटाया जा रहा है। अगर चुनाव आयोग के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताया है, तो यह अच्छी बात है। केंद्र सरकार को इस बारे में फैसला लेना चाहिए।"

सौगत रॉय ने ज्योतिप्रकाश चट्टोपाध्याय को एनसीपीआई (नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा, "वो अभी एक सांसद हैं। एनसीपीआई पार्टी है या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। स्पीकर ने अभी तक स्वीकृति नहीं दी है। अभी वो राष्ट्रीय समिति क्यों बना रहे हैं, यह मुझे नहीं पता। लेकिन हम इसे नहीं मानते। हमने एनसीपीआई के 20 सांसदों के खिलाफ याचिकाएं दाखिल की हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 1:00 PM IST

Tags

Next Story