मुंबई इंडियंस में रहने की स्थिति में हार्दिक पंड्या को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए अंबाती रायुडू

मुंबई इंडियंस में रहने की स्थिति में हार्दिक पंड्या को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए अंबाती रायुडू
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके अंबाती रायुडू का मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या भविष्य में मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ बने रहते हैं, तो उन्हें कप्तानी छोड़ देना चाहिए। रायुडू ने कहा कि इससे हार्दिक अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे पाएंगे।

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके अंबाती रायुडू का मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या भविष्य में मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ बने रहते हैं, तो उन्हें कप्तानी छोड़ देना चाहिए। रायुडू ने कहा कि इससे हार्दिक अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे पाएंगे।

रायडू ने क्रिकेट पर आधारित एक शो में कहा, "मुझे लगा कि हार्दिक मुंबई में आकर फंस गया है। एक बार जब आपको लगता है कि आप फंस गए हैं, तो आप हमेशा अपने कंधे के पीछे देखते रहते हैं। एक बार जब ड्रेसिंग रूम में ऐसा होता है, तो आप ऐसे तरीकों से सामने आते हैं जो आप नहीं चाहते। हार्दिक के लिए बहुत सी चीजें ठीक नहीं रहीं। यह हार्दिक की गलती भी हो सकती है और कुछ और भी।"

पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "हार्दिक पंड्या अगर मुंबई इंडियंस के साथ बने रहते हैं, तो भी एमआई को अपना कप्तान बदलने की कोशिश करनी चाहिए और पांड्या को पूरी तरह से मैच जिताने वाले ऑलराउंडर के तौर पर काम करने देना चाहिए।"

रायुडू ने कहा, "एमआई में रहते हुए हार्दिक को कप्तान नहीं होना चाहिए। उसे बस अपना खेल खेलना चाहिए, अपने समय का आनंद लेना चाहिए और एमआई के लिए मैच-विनर बनना चाहिए। लेकिन अगर वह बाहर जाता है, तो निश्चित रूप से फिर से कप्तान नहीं, कम से कम एक सीजन के लिए तो नहीं।"

उन्होंने कहा, "अगर पंड्या मुंबई से जाते हैं तो उन्हें पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स में अच्छा माहौल मिल सकता है। पंड्या को अब तुरंत कप्तानी के बारे में नहीं सोचना चाहिए। इसके अलावा, केकेआर के पास उनके लिए बहुत कुछ है जिसका उन्हें अंदाजा लगाना होगा और चीजों को आगे बढ़ाना होगा क्योंकि उन्हें एक कप्तान की जरूरत है।"

ऐसी पूरी संभावना है कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस के साथ नहीं रहेंगे। उनके ट्रेड को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story