मुंबई के विले पार्ले की शांता भवन इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियां

मुंबई के विले पार्ले की शांता भवन इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियां
मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम) इलाके में मंगलवार रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बैपटिस्टा रोड स्थित शांता भवन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया।

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम) इलाके में मंगलवार रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बैपटिस्टा रोड स्थित शांता भवन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12 मंजिला शांता भवन इमारत में रात करीब 10.02 बजे आग लगने की सूचना मिली। मुंबई फायर ब्रिगेड ने तुरंत बचाव और राहत कार्य शुरू किया। मुंबई फायर ब्रिगेड ने इस घटना को लेवल-1 (सामान्य) आग घोषित किया था, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए इसे रात 10.16 बजे लेवल-2 (मध्यम श्रेणी) में अपग्रेड कर दिया गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके अलावा, मुंबई पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और संबंधित वार्ड के कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात किया गया।

दमकलकर्मी और अन्य आपातकालीन सेवा से जुड़े अधिकारी इमारत में लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने और इमारत में फंसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है और न ही आग लगने के कारणों का पता चल सका है।

इससे पहले रविवार को मुंबई के बायकुला पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर आग लगने की खबर सामने आई थी। बताया गया कि आग पहली मंजिल के एक कमरे में लगी थी और कुछ ही देर में आग फैल गई। आग लगने की सूचना फायर डिपार्टमेंट को दी गई और फिर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Aug 2026 11:51 PM IST

Tags

Next Story