मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर विवाद बना हिंसक, युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर विवाद बना हिंसक, युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के मुंबई में एक लोकल ट्रेन के अंदर एक युवक से मारपीट मामले में जीआरपी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की यह घटना गुरुवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से खोपोली जा रही ट्रेन में हुई थी।

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुंबई में एक लोकल ट्रेन के अंदर एक युवक से मारपीट मामले में जीआरपी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की यह घटना गुरुवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से खोपोली जा रही ट्रेन में हुई थी।

कर्जत जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि चलती मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। एक युवक को पहले कुछ लोगों ने मिलकर पीटा था। बाद में आरोपियों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन वांगानी रेलवे स्टेशन पार कर चुकी थी, तभी उस युवक के साथ कुछ अन्य युवकों की लगेज कंपार्टमेंट में सीट पर बैठने को लेकर बहस शुरू हो गई थी। यह झगड़ा मारपीट में बदल गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया था। वह चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है और अभी उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की पहचान सतीश पाठक (26) के रूप में हुई है, जो मुंबई के मस्जिद बंदर का रहने वाला है।

घटना के बाद कर्जत जीआरपी ने मामले की तफ्तीश शुरू की। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले गए और लोगों से पूछताछ की गई। कई घंटों की मेहनत के बाद जीआरपी शुरुआत में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही।

इन आरोपियों की पहचान इमरान इदरीस अंसारी (18) और करण कन्हैयालाल अग्रवाल (22) के रूप में हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई में जीआरपी आरोपियों को पकड़ पाई।

हालांकि, एक युवक तब फरार हो गया था। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया था। हालांकि, जीआरपी तीसरे आरोपी को भी हिरासत में लेने में सफल रही है। तीसरा आरोपी नाबालिग है और उसे फिलहाल बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Jun 2026 2:28 PM IST

Tags

Next Story